Ad

Tag: Press release Of M E A

मलय मिश्र, को हंगरी गणराज्य के लिए भारत के अगले राजदूत के पद के लिए सलेक्ट किया गया

श्री मलय मिश्र, को हंगरी गणराज्य के लिए भारत के अगले राजदूत के पद के लिए सलेक्ट किया गया है|
आई ऍफ़ एस श्री मलय मिश्र (भाविसे: 1979), हंगरी गणराज्य के लिए भारत के अगले राजदूत नियुक्त किए गए हैं।
श्री मिश्र ने फ़्रांस+सेनेगल+मॉरिशस +यूं एस ऐ+ईरान+जर्मनी+सेय्चेल्लेस [Seychelles ]+त्रिनिदाद,टोबागो आदि में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं
उम्मीद है कि श्री मिश्र शीघ्र ही अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे

पी एम् ने श्रीमति सोनिया के साथ मतभेदों से इंकार करते हुए कहा हम साथ साथ हैंP C of Dr Man mohan Singh In Plane

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी ने यद्यपि डा. मन मोहन सिंह को राज्य सभा का चुनाव[ पांचवी बार] जितवा कर यह साबित कर ही दिया है कि प्रधान मंत्री और यूं पी ऐ अध्यक्षा में कोई मतभेद नही है लेकिन इसके बावजूद आज प्रधान मंत्री डॉ .. मन मोहन सिंह ने स्वयम भी मतभेदों की खबरों को निराधार बताया है| डा. सिंह ने बेहद ईमान दारीसे यह स्वीकार करते हुए कहा कि वह आज भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपस[ प म &पार्टी प्रेजिडेंट] में सलाह-मशविरा करते हैं।और उनमे कोई मतभेद नही है|
जापान और थाईलैंड की पांच दिवसीय यात्रा से लौटने के दौरान अपने विशेष विमान में संवाददाताओं से बातचीत में एक प्रश्न के उत्तर में डा. सिंह ने दोहराया “मेरे और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच कोई मतभेद नहीं है। हम तकरीबन सभी मुद्दों पर साथ मिलकर काम करते हैं।”
रेलमंत्री पवन बंसल + कानून मंत्री अश्विनी कुमार के इस्तीफे को लेकर श्रीमति सोनिया के साथ मतभेद के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि , जहां भी परामर्श की आवश्यक होती है, मैं [डा]कांग्रेस अध्यक्ष[श्रीमती सोनिया] से मशविरा करता हूं और इसलिए ऐसा कहना गलत होगा कि श्री मति सोनिया और मेरे [डा]बीच किसी तरह के मतभेद हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अलग होने के बाद अगले आम चुनाव के लिए नए सहयोगियों की तलाश कर रही है, इस प्रश्न को उन्होंने पार्टी पर छोड़ते हुए कहा कि पार्टी इस पर विचार करेगी।
प्रधानमंत्री ने आईपीएल विवाद पर कहा है कि राजनीति और खेल को अलग रखा जाना चाहिए। हालांकि अभी इस मामले की जांच चल रही है इसलिए इस मुद्दे पर कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा।
संसद की कार्यवाही को बाधित करने के लिए विपक्ष की निन्दा करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि यह पहले की अपेक्षा अब ज्यादा असहिष्णु हो गया है ।PRESS RELEASE OF M E A