Ad

Tag: PressConferenceOfAAP

कांग्रेस और”आप”पार्टी ने भाजपा पर दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया:सबूत पेश नहीं कर पाये

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आज अलग अलग मंचों से भाजपा पर दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया|आप ने कल मंगल वार से दिल्ली में पोल खोल अभियान चलाने की घोषणा भी कर दी है | पत्रकारों द्वारा मांगने पर भी स्टिंग स्पेशियलिस्ट सरकार के सभी नुमाईंदे कोई सबूत पेश नहीं कर पाये |आप ने आरोप लगाया है कि विधायक बिन्नी एक नया दल बनाने का प्रयास कर रहे हैं|
“आप” पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस जबकि कांग्रेस के प्रवक्ता+ वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके यह आरोप लगाये हैं|
“आप” पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता +आशुतोष+विधायक मदन लाल और संजय सिंह ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली की सरकार गिराना चाहती है। “आप” पार्टी में साजिश के तहत विधायकों को बगावत के लिए उकसाया जा रहा है| उनका कहना है कि जल्द ही आप पार्टी कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान आरंभ करेगी।आशुतोष ने इस षड्यंत्र में उनकी पार्टी की आलोचना कर रहे मीडिया को भी लपेटने का प्रयास किया |संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार और पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और भाजपा परेशान हो रही हैं। उन्होंने सीधे भाजापा के नेता अरुण जेटली और डॉ हर्षवर्धन पर सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया |
संजय सिंह का दावा किया कि १९८४ में सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ने उन्होंने ही ही एसआईटी[SIT] गठित करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर यह कहते हुए तीखे प्रहार कि उनकी पार्टी देशी तथा विदेशी लोगों के सम्मान का पूरा ख्याल रखती है।
प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के एक विधायक मदनलाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें बगावत के लिएमुख्य मंत्री का पद और 20 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। मदन लाल ने कहा कि भाजपा के नेता अरुण जैटली + नरेंद्र मोदी के नाम से उन्हें तोड़ने के लिए संपर्क साधा गया थाइसके अलावा एस ऐ डी के एक मात्र विधायक+बगावती विनोद कुमार बिन्नी ने भी उन्हें बगावत के लिए उकसाया | पत्रकारों द्वारा इन आरोपों के समर्थन में सबूत मांगने पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे सभी नेता गण कोई सबूत पेश नहीं कर पाये| उधर सोशल साइट पर कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने ट्वीट करके कहा है कि भाजपाके सहायक दल का एक करोड़ पति विधायक दिल्ली की सरकार गिराने के लिए विधायक खरीदने का प्रयासकर रहा है |

आम आदमी पार्टी ने १६ वी लोक सभा में भी “झाड़ू” ले जाने का एलान किया

[नई दिल्ली]आम आदमी पार्टी (आप) ने १६ वी लोक सभा में भी झाड़ू लगाने का एलान किया है|
दिल्ली विधानसभा चुनावों में अप्रत्याशित और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा के चुनावी समर में उतरने का एलान कर दिया है।यधपि अभी तक यह खुलासा नहीं किया गया है कि कितनी सीट या राज्यों में यह प्रयोग किया जायेगा लेकिन इस घोषणा से कांग्रेस और भाजपा पर दबाब पड़ना स्वाभाविक हैऔर इस परिपेक्ष्य में दिल्ली राज्य में “आप ” की सरकार परइन पार्टियों का दबाब कम हो सकेगा |
26 दिसंबर [आज] को एक प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी ने इसकी घोषणा की।इसकी रूप रेखा तैयार करने के लिए संजय सिंह + पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी सोंपी गई है “आप” के वरिष्ठ योगेंद्र यादव ने कहा ” हम ऐसे ईमानदार लोगों को खोज रहे हैं जो पार्टी का हिस्सा बन सकें। हम दूसरी पार्टियों और संगठनों के ईमानदार लोगों को भी मौका देंगे। हमने लोकसभा चुनाव में लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए एक फॉर्म तैयार किया है। इसमें सारी जानकारी भरकर देना होगा। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 लोगों के हस्ताक्षर भी करवाने होंगे। यह फॉर्म आम आदमी पार्टी की वेबसाइट (www.aamaadmiparty.org) से डाउनलोड किया जा सकता है। यह फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में है। इसे भरकर ई-मेल भी किया जा सकता है।”
श्री यादव ने कहा, हम कई राज्यों के 309 जिलों में काम कर रहे हैं। हालांकि हम अभी यह नहीं बता सकते कि हम कितने राज्यों में चुनाव लड़ेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि ईमानदार राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोग आगे आएंगे।