Ad

Tag: RamVilaSharma

देश के पहले पीएम को लेकर हरियाणाके१०वें सीएम के लिए मुश्किलें बढ़ी:भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध

[चंडीगढ़]देश के पहले पीएम को लेकर हरियाणाके१०वें सीएम के लिए मुश्किलें बढ़ी:भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध भारत के आधुनिक इतिहास ने जहां महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को स्वतंत्रता के नायक बताया है वहीँ देश विभाजन के लिए भारत के नजरिये से खलनायक मोहम्मद अली जिन्नाह के साथ खड़ा भी किया है|
देश विभाजन के लिए इनकी स्वीकृति से दोनों तरफ के लाखों निर्दोष मारे गए+लुटे गए+विस्थापित किये गए|यदपि १९४७ से अब तक नई पीढ़ी जवान हो चुकी है मगर गाहे बगाहे पुराने जख्म हरे हो ही जाते हैं | कांग्रेस नेहरू को अपनी पारिवारिक और सियासी विरासत मानती है तो भाजपा ,जनसंघ काल से,आलोचना करती आई है| हरियाणा में दस मुख्य मंत्री आ चुके हैं और भाजपा के वर्तमान मुख्य मंत्री [१० वें]पूर्ण बहुमत से हैं इसपर भी आजकल कांग्रेस+इनेलो+हजका+ के साथ अब नई पार्टी ऐऐपी के भी हमले झेल रहे हैं |
ऐसे में सरकार की मुश्किलों को बढ़ाते हुए पार्टी के अंदर से ही बयान बाजी शुरू हो गई है| मुख्य मंत्री की लंच डिप्लोमेसी के फलस्वरूप पार्टी तो एकजुट दिखाई देने लग गई लेकिन अब पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों ने कांग्रेस के आधार स्थम्भ नेताओं पर निशाने साधने शुरू कर दिए हैं जिसको लेकर आये दिन भाजपा की किरकिरी हो रही है
बेशक स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की प्रारम्भिक नीतियों की खामियों के कारण आज चीन और पाकिस्तान की समस्या मुह बाये खड़ी है |देश के विकास के लिए बनी योजनाएं भी ६० सालों में देश से गरीबी दूर नहीं कर पाई हैं |मूलभूत सुविधाओं के अकाल के बावजूद एक बढ़ा तबका नेहरू को आदर्श मानता है या नेहरू के नाम से राजनीती भी करता है |शायद इसीलिए नेहरू परिवार पर कोई भी हमला कांग्रेसियों को तत्काल एकजुट और सक्रीय कर देता है यही हरियाणा में दिखाई देने लग गया है |हरियाणा में सत्ता गवां चुकी कांग्रेस को बैठे बिठाये एक मुद्दा मिल गया है |
राज्य के १७ मंत्रालयों को ढो रहे सीएम मनोहर लाल खट्टर के लिए यह एक और सिरदर्द पैदा हो गया है|
९ मंत्रालयों से लदे शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने एक जनसभा में जवाहर लाल नेहरू के लिए हरियाणवी अंदाज में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर डाला
विरोध बढ़ा तो बाद में क्षमा याचना भी कर डाली|कांग्रेस से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने पांच मंत्रालयों के बोझ से बाहर निकलते हुए शिक्षा मंत्री की बात को आगे बढ़ाते हुए कह डाला कि नेहरू अच्छे आदमी नहीं थे लेकिन उन्हें गाली नहीं देना चाहिए |
डैमेज कंट्रोल के लिए आये पार्टी नेता श्री जैन ने भी चलते फिरते दोहरी बात कही है |
श्री जैन के अनुसार नेहरू अच्छे आदमी थे मगर उनकी नीतियां अच्छी नहीं थी फिर भी भाषा संतुलित होनी चाहिए