Ad

Tag: RKGIT

भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं को ३३% आरक्षण :राजनाथ सिंह

देश में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 33 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा।
गाजियाबाद में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यह चुनावी बिगुल फूँका |
आरकेजीआईटी[ RKGIT ] कालेज के सभागार में आयोजित कार्यकारिणी को राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जरूरत है। वर्तमान कांग्रेस सरकार और खुद प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार और घोटालों में आरोपित हैं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडे के नेतृत्व में वंदे मातरम व दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ किये गए इस सम्मलेन में राज नाथ सिंह ने कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। लोग अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के दिनों को याद करते हैं। देश में भाजपा ही बेहतर सरकार का विकल्प दे सकती है। इस काम में महिलाओं का बेहद महत्वपूर्ण यौगदान होगा। गुजरात+मध्यप्रदेश+ छत्तीसगढ़+गोवा में भाजपा की सरकारों के सुशासन की चर्चा आज देश में नहीं, बल्कि देश से बाहर भी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की खूबियों को महिला कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों के जरिए महिलाओं तक पहुंचाएं। उन्होंने पोलिंग बूथ कमेटी के गठन पर ध्यान दिए जाने पर भी जोर दिया|
उत्तराखंड की त्रासदी में मारे गए लोगों और सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडे ने कहा कि यह सबको पता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उप्र से होकर जाता है। महिला मोर्चे की पहली बैठक उप्र में होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला मोर्चा पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगा और पार्टी के लक्ष्य को पूरा करेगा।
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह ने लोकसभा चुनावों को चुनौती के रूप में स्वीकारने की सलाह दी। �