Ad

Tag: RLSP

राजग ने बिहार के सीएम के नाम को राज्य में होने जा रहे चुनावों के नतीजों तक सुरक्षित रखा

[नयी दिल्ली] राजग ने बिहार के सीएम के नाम को राज्य में होने जा रहे चुनावों के नतीजों तक सुरक्षित रखा |
बिहार में राजग का सीएम कौन होगा इसका खुलासा आज की प्रेस कांफ्रेंस में भी नही हुआ |इसे चुनावों के नतीजों तक सुरक्षित रख लिया गया है|राजग की आज की प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे की जरूर जानकारी दे दी गई है |
जिसमे भाजपा को 160 और मांझी को 20 सीटें मिली हैं|लोजपा के हिस्से में ४० सीटें आई हैं|
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजग में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है और यह तय हुआ है कि भाजपा 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि उसकी सहयोगी लोजपा 40 सीटों पर, जीतन राम मांझी की ‘हम’ 20 सीटों पर और उपेन्द्र कुशवाहा की आरएलएसपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों की गहन चर्चा के बाद आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सीटों के बंटवारे को लेकर राजग के चारों घटकों में कोई विवाद नहीं है।
शाह ने राजग के चारों घटक दलों के कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव लड़ने की अपील की और चुनाव में गठबंधन की जबर्दस्त जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आग्रह किया।
बिहार के लोगों से राजग को मौका देने की अपील करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने याद दिलाया कि बिहार गैर कांग्रेसवाद का गढ़ रहा है और उम्मीद जतायी कि राज्य के मतदाता प्रधानमंत्री के कांग्रेस मुक्त भारत के आह्वान को आगे बढायेंगे।
शाह ने जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसमें दरार पड़नी शुरू हो गई है और जनता परिवार के नेता मुलायम सिंह यादव गठबंधन से अलग हो गए हैं।
हिन्दी पट्टी के इस महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता में आने का विश्वास व्यक्त करते हुए शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 17 वर्ष पुराने गठबंधन को तोड़कर भाजपा के पीठ में छुरा घोपने का आरोप लगाया और कांग्रेस एवं राजद के साथ गठजोड़ करने के लिए निशाना साधा।