Ad

Tag: S I T FOR 1984 SIKH GENOCIDE

कांग्रेस और”आप”पार्टी ने भाजपा पर दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया:सबूत पेश नहीं कर पाये

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आज अलग अलग मंचों से भाजपा पर दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया|आप ने कल मंगल वार से दिल्ली में पोल खोल अभियान चलाने की घोषणा भी कर दी है | पत्रकारों द्वारा मांगने पर भी स्टिंग स्पेशियलिस्ट सरकार के सभी नुमाईंदे कोई सबूत पेश नहीं कर पाये |आप ने आरोप लगाया है कि विधायक बिन्नी एक नया दल बनाने का प्रयास कर रहे हैं|
“आप” पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस जबकि कांग्रेस के प्रवक्ता+ वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके यह आरोप लगाये हैं|
“आप” पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता +आशुतोष+विधायक मदन लाल और संजय सिंह ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली की सरकार गिराना चाहती है। “आप” पार्टी में साजिश के तहत विधायकों को बगावत के लिए उकसाया जा रहा है| उनका कहना है कि जल्द ही आप पार्टी कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान आरंभ करेगी।आशुतोष ने इस षड्यंत्र में उनकी पार्टी की आलोचना कर रहे मीडिया को भी लपेटने का प्रयास किया |संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार और पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और भाजपा परेशान हो रही हैं। उन्होंने सीधे भाजापा के नेता अरुण जेटली और डॉ हर्षवर्धन पर सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया |
संजय सिंह का दावा किया कि १९८४ में सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ने उन्होंने ही ही एसआईटी[SIT] गठित करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर यह कहते हुए तीखे प्रहार कि उनकी पार्टी देशी तथा विदेशी लोगों के सम्मान का पूरा ख्याल रखती है।
प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के एक विधायक मदनलाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें बगावत के लिएमुख्य मंत्री का पद और 20 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। मदन लाल ने कहा कि भाजपा के नेता अरुण जैटली + नरेंद्र मोदी के नाम से उन्हें तोड़ने के लिए संपर्क साधा गया थाइसके अलावा एस ऐ डी के एक मात्र विधायक+बगावती विनोद कुमार बिन्नी ने भी उन्हें बगावत के लिए उकसाया | पत्रकारों द्वारा इन आरोपों के समर्थन में सबूत मांगने पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे सभी नेता गण कोई सबूत पेश नहीं कर पाये| उधर सोशल साइट पर कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने ट्वीट करके कहा है कि भाजपाके सहायक दल का एक करोड़ पति विधायक दिल्ली की सरकार गिराने के लिए विधायक खरीदने का प्रयासकर रहा है |

1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार के केस को बढाने के लिए सी बी आई को आगे आ कर फास्ट ट्रेक कार्यवाही करानी होगी :आप पार्टी

आम आदमी पार्टी [आप] ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी किये जाने को लेकर केंद्र सरकार और सी बी आई को कटघरे में खडा करते हुए व्यवस्था को असहनीय बताया है| आप के नेता मनीष शिशोदिया ने सज्जन कुमार को बरी किये जाने को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अब सी बी आई द्वारा स्वयम इस केस को ऊपर की अदालत में ले जाकर फास्ट ट्रेक कार्यवाही के लिए उत्सुकता दिखाई जानी चाहिए| मनीष शिशोदिया ने व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस केस की सम्बंधित गोपनीय फाईलें गायब होने के लिए उत्तरदाई आधिकारी राजीव रंजन को पी एम् की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण दाईत्व दे दिया गया है|उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारी तय करके दोषियों को यथा शीघ्र दण्डित किये जाने की मांग की है| श्री शिशोदिया ने बताया कि इस केस के निर्णय आने के तत्काल पश्चात उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात करके उन्हें ढाढस बंधाने का प्रयास किया|उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों की पीड़ा को सुन कर अच्छे अच्छे पत्थर दिल भी पिघल जायेंगे |उन्होंने वर्तमान परिपेक्ष्य के हवाले से देश में अराजकता के महौल की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय दिलाने के लिए सी बी आई को अब स्वयम केस को उच्च नयायालय में ले जाकर फ़ास्ट ट्रेक कार्यवाही कराई जानी चाहिए|उन्होंने मामले की कार्यवाही आगे बढ़ाने के लिए एस आई टी [SIT]के गठन की अपनी पुरानी मांग को भी दोहराया |
गौरतलब है कि दिल्ली की कड कड डूमा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जे आर आर्यन की अदालत के फैसले पर जहां पीड़ित फरियादियों ने छातियाँ पीट कर अफ़सोस मनाया वहीं उनके वकीलों ने उच्च न्यायलय की शरण में जाने की बात कही है| फैसले के वक्‍त कोर्ट रूम में झड़प भी हुई +गुस्‍साई भीड़ ने कांग्रेसी नेता सज्‍जन कुमार और न्यायाधीश कि तरफ जूता भी फेंका.|पुलिस ने जूता फेंकने वाले व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया है|. फैसला आने के बाद लोगों ने कोर्ट के बाहर हंगामा भी किया | समर्थको का मानना है कि यह फैसला उनके हक में नहीं हुआ+ सो न्याय की लड़ाई जारी रहेगी|
इस मामले में अन्य पांच आरोपियों में से तीन पर हत्या की बात साबित हुई है। इसके अलावा दो अन्य पर दंगा का मामला साबित हुआ है।पूर्व पाषर्द बलवान खोकर+ पूर्व विधायक महेन्द्र यादव+ किशन खोकर+ गिरधारी लाल एवं कैप्टन भागमल को दोषी ठहराया है+दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है|