Ad

Tag: Satya vir tyagi

रालोद ने लोक सभा चुनावों की तैय्यारी शुरू करके प. उ. प्र. की इकाई भंग की :सत्य वीर त्यागी को कमान सौंपी

राष्ट्रीय लोक दल [रालोद]ने २०१४ में होने वाले लोक सभा चुनावों की तैय्यारियाँ शुरू कर दी हैं इसकी कड़ी में आज पार्टी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश शाखा को भंग कर दिया गया है|पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यवीर त्यागी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है|
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने आज बताया के मुंशी राम पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके स्थान पर सत्य वीर त्यागी को प्.उ.प्र. का अध्यक्ष बनाया गया है|
इस बदलाव के कारण पूछे जाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में टीम को सदस्यता अभियान चलने के निर्देश दिए गए थे इस राष्ट्रीय न्रेत्तव के आदेश के प्रति प. उ. प्र. की इकाई ने कोई विशेष रूचि नही ली यहाँ तक के पा. उ. प्र. प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद श्री पाल स्वयम भी सदस्यता फ़ार्म नही भर पाए| इसी शिथिलता के चलते उन्हें हठा कर श्री त्यागी को प. उ. प्र.की कमान सौंपी गई है|शेष पदाधिकारियों की घोषणा अगले माह तक किये जाने की संभावना है|
प्रदेश अध्यक्ष ने बेशक इस बदलाव के लिए सदस्यता अभियान में शिथिलता को एक कारण बताया है लेकिन सूत्रों की माने तो लोक सभा के चुनावों के मध्यनज़र पार्टी के ढीले पुर्जे बदलने की कवायद शुरू हो गई है|
गौरतलब है के पिछले चुनावों में पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव जीते थे और वर्तमान में उनमे से केवल तीन सांसद ही पार्टी के झंडे के साथ हैं|और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह केंद्र सरकार में भरी भरकम सिविल एविएशन मंत्रालय में मंत्री हैं|