Ad

Tag: SchoolFee

कोरोनावधि में फीस वसूलने वाले स्कूलों पर बरसे उपमुख्यमंत्री सिसोदिया

(नयी दिल्ली) कोरोनावधि में फीस वसूलने वाले स्कूलों पर बरसे उपमुख्यमंत्री सिसोदिया
दिल्ली राज्य के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘‘ स्कूलों द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने के संबंध में हमें कई शिकायतें मिलीं और यातायात शुल्क भी वसूले जा रहे हैं जिसका बंद के दौरान कोई इस्तेमाल तक नहीं हो रहा है। स्कूलों को ट्यूशन शुल्क से ज्यादा वसूलने की इजाजत नहीं है।’’
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि यातायात शुल्क, सालाना शुल्क या कोई भी अन्य शुल्क बंद के दौरान वसूला नहीं जा सकता है जो कि तीन मई तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी स्कूल एक समय पर तीन महीने का शुल्क नहीं वसूल सकते हैं। इस शुल्क को महीने के हिसाब से लिया जाएगा। स्कूलों को अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों समेत सभी कर्मियों को वेतन देने का निर्देश दिया जाता है, वे अपने पैतृक संगठनों से कोष के लिए संपर्क कर सकते हैं।’’
उन्होंने कहा कि शुल्क जमा हो या नहीं किसी भी छात्र को ऑनलाइन कक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता है।