Ad

Tag: shahnavaaj husain

भाजपा और जे डी यूं ने मित्रता के जिस रबर को खींच कर तोड़ा अब वोह दोनों के हाथों को दर्द दे रहा है

सत्रह साल तक मित्रता के जिस रबर ने भाजपा और जे डी यूं को जोड़े रखा था उसी को दोनों ने इतना खींचा कि टूट गया नतीजतन रबर टूट कर दोनों के हाथों को दर्द पहुंचा रहा है जिसके लिए दोनों दल एक दूसरे को विश्वासघाती बताने पर तुले हैं यहाँ तक कि बिहार में दोनों के बीच लाठियां तक निकल आई हैं|
बिहार में भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता अब दुश्मनी के तेवर दिखा रहे हैं| मतभेद कल तक जुबानी था उसने मंगलवार को जमीनी हकीकत अख्तियार कर ली|। राज्य की सत्ता से बेदखल की गई भाजपा द्वारा विश्वास घात दिवस के नाम पर बिहार बंद का आयोजन किया जिसके दौरान राजधानी पटना के अलावा भी कुछ स्थानों पर जदयू व भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय के समक्ष भाजपा के जूलूस निकलते ही दोनों दलों के समर्थकों में मारपीट हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय इसे सुनियोजित हमला बता रहे हैं, तो जदयू ने इसके लिए भाजपाइयों को जिम्मेदार बताया है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन और उनके भाई को चोट लगी है।इसके अलावा भाजपा ने आरोप लगाया है कि एक अल्प संख्यक महिला कार्यकर्ता की जे डी यूं वालों ने
साड़ी खींचने का दुस्साह किया |
कई जगह बाजार स्वत: बंद रहे। कुछेक जगह पर बंद के लिए दबाव की बात भी सुनने में आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ए [फतुआ]और खगड़िया में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिए जाने के कारण आवागमन ठप्प हो गया। बिहारशरीफ में दानापुर-राजगीर पैंसेजर को रोक दिया गया। इस्लामपुर-पटना पैंसेजर कंगड़सराय में देर तक खड़ी रही।
उत्तर बिहार के जिलों में सुबह से ही बंद का असर दखाई दिया| लखीसराय में दोनों दलों के बीच झड़प पर पुलिस ने तत्काल नियंत्रण पा लिया। पूरे प्रदेश में लगभग चार हजार बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया। पटना में शिव शंकर प्रसाद +शाहनवाज हुसैन+राजीव प्रताप रूडी सहित कई वरिष्ठ नेताओं समेत सैकड़ों लोग पकड़े गए। बाद में उनकी रिहाई की खबर है|
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बंद को भाजपा की खीझ करार दिया है। उनका कहना है कि यह हताशा की परिणति है। भाजपा कार्यकर्ता असंयमित हो गए हैं। लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतरे भाजपाइयों का तेवर हिंसात्मक है जबकि भाजपा ने नितीश कुमार पर अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा पर हमला करने केलिए उकसाने का आरोप लगाया है|