Ad

Tag: ShivSenaLeaderShotInJalandhar

जालंधर में शिव सेना के स्थानीय नेता को गोली मारी:अस्पताल में भर्ती

[जालंधर,पंजाब]जालंधर में शिवसेना के स्थानीय नेता को गोली मारी:अस्पताल में भर्ती
जालंधर में आज दोपहर बाद एक धार्मिक संगठन के स्थानीय नेता दीपक कंबोज को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब वह बाइक पर सवार होकर शहर के दीनदयाल उपाध्याय नगर इलाके में स्थित एक स्कूल से अपने बच्चों को लेने जा रहे थे।
काम्बोज को हादसे के तत्काल बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर जा रही है।
स्थानीय पुलिस अभी हमलावरों के विषय में स्थिति स्पष्ट करने की स्थिति में नहीं है
कंबोज के पिता विनय जालंधरी शिवसेना उत्तर भारत के प्रधान हैं और हमेशा आतंकवाद के खिलाफ बोलते रहते हैं।
कंबोज भी आतंकवाद के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज मुखर करते रहते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कंबोज और पिता को धमकियां मिल चुकी है।
हाल ही में पंजाब के लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा शिवसेना के नेता पर इस तरह का हमला हो चुका है।