Ad

Tag: SMT Arti Mehra

दिल्ली में लगभग निष्क्रिय हो चुके भजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल को पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नजर अंदाज किया

[नई दिल्ली]आम आदमी पार्टी [आप] के आन्दोलनों के समक्ष लगभग निष्क्रिय हो चुके , भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, विजय गोयल को पार्टी में ही नजर अंदाज किया जाने लगा है|विजय गोयल के पार्टी में घटते कद का सत्य बुधवार की रात सामने आया जब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में केंद्रीय मंत्री श्री मति आरती मेहरा की ओर से दिए गए एक भोज में गोयल और उनके कुछ समर्थक आमंत्रितों में नही थे| इसे लेकर कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भोज में कई विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और उनसे जुड़े कुछ खास लोगों को विशेष कारणों से नजरअंदाज किया गया| कहा जा रहा है कि गोयल की कार्यपद्धति से पार्टी का एक बड़ा तबका गोयल से नाखुश है ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा+ डॉ. हर्षवर्धन+ पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा[अब स्वर्गीय] के पुत्र प्रवेश वर्मा+ विजय जौली, सुभाष आर्या, महेंद्र नागपाल, राम किशन सिंघल, आदि विधायकों सहित पार्टी के अनेकों कद्दावर लोग उपस्थित थे।
आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के भोज आयोजन के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष गोयल को प्रदेश अध्यक्ष बने अभी चार महीने ही बीते हैं और नवंबर में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी दावेदारी प्रचारित करनी शुरू कर दी है जिसे अधिकाँश लोग स्वीकार करने के मूड में नहीं है |इस दौरान उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक का गठन किया है। ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के दिन से ही पार्टी में नाराजगी शुरू हो गई थी। असंतुष्ट नेताओं का कहना था कि ब्लॉक अध्यक्ष+प्रदेश कार्यकारिणी के चयन में वरिष्ठता व जमीनी कार्यकर्ताओं का ध्यान नही रखा गया
इस भोज ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा प्रदेश इकाई में विजय गोयल थोपे गए अध्यक्ष हैं और यदि समय रहते इसका हल नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्वाभाविक नुकसान उठाना पड़ सकता है।दिल्ली[MCD ]की मेयर रह चुकी श्री मति आरती मेहरा से पूछने पर उन्होंने बताया कि पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर उन्होंने यह पार्टी दी थी और यह उनकी निजी पार्टी थी |उन्होंने विजय गोयल के प्रति अपने विचारों के पत्ते तो नहीं खोले उन्होंने गोयल अच्छा अध्यक्ष बताते हुए यह भी जरूर कहा कि अभी तक पार्टी ने दिल्ली के मुख्य मंत्री पद के लिए किसी के नाम को फायनल नहीं किया है| प्रयास करने पर भी विजय गोयल से संपर्क नही हो पाया |हमेश फोन उनके समर्थकों द्वारा ही उठाया गया|