Ad

Tag: SmtMenakaSanjayGandhi

बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने के लिए आम बजट में १०० करोड़ रूपए

बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने के लिए आम बजट में १०० करोड़ रूपए
“बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” अभियान के लिए केंद्र सरकार ने इस बजट में १०० करोड़ रुपयों का प्रावधान किया है
महि‍ला एवं बाल वि‍कास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने आज लोक सभा में एक लि‍खि‍त उत्‍तर में बताया कि‍ भारत के महा महिम राष्ट्रपति ने जून, 2014 में संसद के संयुक्‍त सत्र के दौरान अपने अभिभाषण में बालिका शिशु को बचाने और उसकी शिक्षा की व्‍यवस्‍था के लिए एक जन अभियान चलाने के बारे में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में सरकार की प्रतिबद्धता की बात कही थी। इसके लिए बजट 2014-15 में 100 करोड़ रुपये उपलब्‍ध कराए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र द्वारा प्रत्‍येक जिले से प्रतिवर्ष एक महिला को पुरस्‍कृत किया जायेगा

महिला सशक्तिकरण के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रत्‍येक जिले से प्रतिवर्ष एक महिला को पुरस्‍कृत किया जायेगा|इस पुरस्‍कार में 25 हजार रूपये की नकद राशि तथा एक प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य के लिए प्रत्‍येक जिले से प्रतिवर्ष एक महिला को पुरस्‍कृतकिये जाने की घोषणा की है |
इस घोषणा के अनुसार राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विभिन्‍न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को मान्‍यता देने के लिए स्‍त्री शक्ति पुरस्‍कारों की भांति महिलाओं के मुद्दों तथा सशक्तिकरण की दिशा में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए प्रत्‍येक वर्ष देश के प्रति जिले से एक महिला को आठ मार्च को अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन पुरस्‍कृत किया जायेगा।
श्रीमती गांधी ने कहा कि सामुदायिक विकास एवं राष्‍ट्र निर्माण की दिशा में स्‍थानीय स्‍तर पर गतिविधियों को संचालित करने में महिलाओं को मदद मिलेगी और इसके साथ ही इस पुरस्‍कार से क्षेत्र स्‍तर पर उत्‍कृट योगदान करने वाली महिलाओं को पहचान मिलेगी। इससे समाज में उनका मनोबल बढ़ेगा और इनकी भांति काम करने की अन्‍य महिलाओं को भी प्ररेणा प्राप्‍त होगी। यह पुरस्‍कार देशभर के प्रत्‍येक जिले की एक लड़की अथवा महिला को प्रदान किया जायेगा।
पुरस्‍कार के चयन के संबंध में एक जांच सूची जिला स्‍तरीय समितियों को उपलब्‍ध कराई जायेगी।

मेनका गांधी ने सप्ताहांत अवकाशों में सबसे पहले महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कबाड़ निकलवाया

श्रीमति मेनका संजय गांधी ने अपने मंत्रालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है | मेनका ने सबसे पहले महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में फैले/स्टोर कर रखे कबाड़[ Dead stock ] को क्लीयर करवाना शुरू किया है|सप्ताहांत अवकाशों में मंत्रालय में सफाई अभियान चलाया गया| पुराने टाइम बार्ड हो चुके कागजात+फर्नीचर+कबाड़ को खरपतवार की तरह निकाला गया |इस सारी एक्सरसाइज के परिणाम स्वरुप ना केवल पर्याप्त स्थान उपलब्ध हुआ वरन कर्मचारियों के लिए कार्य करने का वातावरण भी बना |यदि सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा तो इस कबाड़ की नीलामी से खजाने में कुछ धन की प्राप्ति भी हो सकेगी | इस पहली एक्सरसाइज से लगभग १८०० फाइल्स/डाक्यूमेंट्स और १३५० किलो रद्दी कबाड़ निकाला गया है |नियमानुसार इसका डिस्पोजल किया जाना है \सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने कबाड़ की नीलामी के लिए १० जून से टेंडर भी आमंत्रित कर लिए हैं|