Ad

Tag: SouthDelhiPolice

कांगो के नागरिक को दिल्ली के वसंतकुंज में पीटपीट कर मार डाला

[नयी दिल्ली] कांगो के २३ वर्षीय नागरिक को दिल्ली के वसंतकुंज में पीट पीट कर मार डाला
दक्षिण दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में लोगों के एक समूह ने पीट-पीट कर 23 वर्षीय कांगो के एक नागरिक की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना बीती रात तकरीबन पौने ग्यारह बजे वसंतकुंज के किशनगढ़ इलाके में उस समय हुयी जब एम टी ओलिविया का तकरार तीन लोगों के एक समूह से हो गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त [दक्षिण] के अनुसार ‘‘हत्या का मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही हैं।’
ओलिविया और समूह के बीच में किस बात को लेकर तकरार हुयी थी उसका पता नहीं चल सका है। लूट और अफ्रीकी नागरिक पर संभावित नस्ली हमले सहित सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है।
कांगो दूतावास को घटना के बारे में सूचना दे दी गयी है।
प्राप्त प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार ओलिविया दिल्ली में एक निजी संस्थान में विदेशी भाषा पढ़ाता था।
वह साउथ एक्सटेंशन इलाके में रहता था।
स्थानीय लोगों के एक अन्य समूह ने ओलिविया को बचाया और पुलिस को फोन किया। उसे एक अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी।