Ad

Tag: sportsministerJITENDERSingh

केंद्रीय खेल मंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को बधाई दी और सहायता का आश्वासन भी दिया

केंद्रीय खेल मंत्री ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता पी.वी. सिंधू को बधाई दी |
युवा मामले और खेल मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2013 में सफलता पर पी.वी. सिंधू को बधाई संदेश भेजते हुए कहा
‘‘ग्वांगझाउ, चीन में हुई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2013 में विशिष्ट सफलता के लिए आपको बधाई। आपने महिला सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है।’’ युवा मामले और खेल मंत्रालय भविष्य में भारत का सम्मान बढ़ाने के आपके प्रयासों में सहायता करने के प्रति वचनबद्ध है।
पी.वी. सिंधू ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप २०१३ में १० अगस्त को खेले गए महिला एकल में कांस्य पदक जीता है.इस वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी और भारत की तीसरी खिलाडी बन गई है| सेमी फाईनल में सिन्धु थाईलेंड की आर इन्तानों से १०-२१,१३-२१ से पिछड़ गई |इससे पूर्व प्रकाश पदुकोण[एकल] और ज्वाला गट्टा+ अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने यह ख़िताब हासिल किये हैं |