Ad

Tag: Sportspersonsinsulted

चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर अपना हक़ जताने के लिए प्रदेश के दो खिलाडियों का अपमान किया

चीन ने एक बार फिर भारतीय अरुणाचल प्रदेश पर अपना हक़ जताने के लिए प्रदेश के दो खिलाडियों का अपमान किया | प्रदेश की दो नाबालिग तीरंदाजों को दिल्ली के हवाई अड्डे पर चीन की यात्रा पर जाने से रोका गया है। दोनों ही तीरंदाज चीन के वूजी में होने वाली विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही थीं।
13-20 अक्टूबर तक चीन में होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनों ही तीरंदाजों को चीन की ओर से साजिशन नत्थी वीजा जारी किया गया है।
य तीरंदाजों के नाम सोरांग यूमी और मसेलो मीहू बताए जा रहे हैं। इससे पहले इन दोनों को छोड़कर बाकी सभी २२ खिलाड़ियों को जाने दिया गया है। आई ओ ऐ के कार्यकारी और तीर अंदाजी अध्यक्ष वी के मल्होत्रा के अलावा अरुणाचल प्रदेश की भाजपा इकाई के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है| अरुणाचल प्रदेश के अध्यक्ष टी टगक+माह सचिव डोमनिक +बी आर वाघे के हस्ताक्षरों से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भी प्रेषित किया गया है|