Ad

Tag: SugarCaneFarmersUnrest

मुम्बई के पुलिस कमिश्नर रहे डॉ सत्यपाल सिंह को सीईओ ने मेरठ कमिश्नरी में जाने से रोका

[मेरठ,यूपी]मुम्बई के पुलिस कमिश्नर रहे डॉ सत्य पाल सिंह को मेरठ कमिश्नरी में जाने से रोका |सी ओ सिविल लाइन्स डॉ अरविन्द कुमार ने पूर्व पुलिस कमिश्नर को रोका
नॉकरशाही से राजनीती में प्रवेश करने वाले भजपा के सांसदडॉ सत्यापाल सिंहःगन्ना किसानों के बकाये का भुगतान की मांग लेकर आज मेरठ कमिश्नरी पर धरना देने आये थे इस अवसर पर उन्होंने चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना भी दिया |भाजपा सांसद ने बताया के मलकपुर और मोदीनगर चीनी मिल पर क्रमश २३९ और १०३ करोड़ रुपये बकाया है जिसके फलस्वरूप किसान भुखमरी के कगारपर पहुँच चूका है |पार्क में मीटिंग को संबोधित करने के पश्चात् सांसद ने आयुक्त अलोक सिन्हा को ज्ञापन देने के लिए कमिश्नरी परिसर में प्रवेश करना चाहा तो पुलिस ने मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर को गेट पर ही रोक लिया
सीईओ सिविल लाइन्स डॉ अरविन्द कुमार की बागपत के सांसद डॉ सत्यापाल सिंह से हल्की झड़प भी हुई

रेल रोकने के अपराध में रालोद के डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

[मुजफ्फरनगर,यूपी] रेल रोकने के अपराध में रालोद के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रालोद के जिलाध्यक्ष जीत राठी के न्रेतत्व में डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने बीते दिन खतौली रेल ट्रैक पर बैठ कर रेल के आवागमन को बाधित किया था|ये लोग गन्ना किसानों के बकाये की मांग कर रहे थे |

कांग्रेस ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री के बजाय कलक्ट्रेट घेर कर ही इतिश्री की

[मेरठ,यूपी ]कांग्रेस ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री के बजाय कलक्ट्रेट घेर कर ही इतिश्री की| प्रदेश के पेंशन मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता राजिंदर चौधरी एक कार्यक्रम में शरीक होने मेरठ आये थे चूँकि कार्यक्रम अमर क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से जुड़ा था इसीलिए मुख्य विपक्षी और अनुभवी कांग्रेस जैसी पार्टी से गन्ना किसानों की समस्यायों के लिए मंत्री को घेरना ज्यादा पोलिटिकल लाभदाई हो सकता था लेकिन स्थानीय नेताओं ने केवल कलेक्टोरेट को घेर कर इतिश्री कर ली |
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई ने आज कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया |इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने प्रदेश + केन्द्र सरकार पर किसानों की पूरी तरह से उपेक्षा करने का आरोप लगाया|
उन्होंने किसानों के कर्ज को भी माफ करने की सरकार से मांग उठाई।कार्यकर्ता इस दौरान हाथों में गन्ना लेकर पूरी कलक्ट्रेट व कचहरी का चक्कर लगाते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भी दिखाई दिए
पूर्व सभासद मंजीत सिंह कोछड़+पं0 नवनीत नागर+अशोक भारती+नसीम कुरैशी+खेम चंद पहलवान +सलीम पठान+रिकिन अहलूवालिया+मौ0 इमरान आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया

गन्ना किसानो के बकाया के लिए आक्रोशित भाकियू[BKU]का हुक्का फिर से उप्र में गुड़गुड़ायेगा

[मुज़फ्फरनगर,यूं पी] गन्ना किसानो को बकाया दिलवाने के लिए उत्तरप्रदेश भर में भारतीय किसान यूनियन[BKU]का हुक्का फिर से गुड़गुड़ायेगा |
भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना किसानो के हितों के लिए प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है | यूनियन के सदस्य पिछले दस दिनों से कलेक्टोरेट पर धरना दे रहे हैं| बी के यूं के प्रवकता राकेश टिकैत ने बीते शाम यह चेतावनी देते हुए कहा के एक फ़रवरी से नेशनल हाईवे को भी जाम किया जाएगा चौधरी |टिकैत के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना कीमतों के न्यूनतम रेट्स किसानों को स्वीकार्य नहीं हैंउन्होंने आरोप लगाया के ये रेट्स मिल मालिकों को फायदा पहुँचाने के लिए तय किये गए हैं|
फाइल फोटो

यूंपी में व्यवस्था से त्रस्त गन्नाकिसानो ने चक्काजाम किया और उपेक्षित गन्ने की होली जलाई

BKU TRAFFIC JAM[मेरठ] यूंपी में व्यवस्था से त्रस्त गन्ना किसानो ने आज पूर्व घोषणा के अनुसार चक्का जाम किया और गन्ने की होली जलाई |
चीनी मिलों को तुरंत चलवाने+गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी+आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन [BKU]ने आज शनिवार को पूर्व घोषित चक्का जाम आंदोलन के अंतर्गत पूर्वाह्न 11 बजे से वेस्ट के हर जिले में प्रमुख मार्ग ही नहीं वरन संपर्क मार्गों पर भी जाम लगाया अनेको स्थानों पर गन्ने की होली भी जलाई गई। ​
किसानों ने दिल्ली- देहरादून+दिल्ली -पौड़ी+नगरों को जोड़ने वाले मार्गों पर जाम लगाया | ट्रैक्टर-ट्राली +बुग्गियों को मुख्य मार्गों पर खड़ा करके अवरोध पैदा किये गए और अनेकों मार्गों के बीचों बीच दरी बिछाकर हुक्का भी गुडगुडाया गया |
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में ट्रेन रोके जाने के भी समाचार हैं|
गौरतलब है कि विधान सभा के शीत कालीन सत्र में विपक्ष ने गन्ना किसानो की समस्यायों को उठाने के लिए कमर कासी हुई थी लेकिन हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित की गई सरकार और चीनी मिलों के दमनात्मक रवैय्ये से त्रस्त भारतीय किसान यूनियन ने बीते दिनों शनिवार को चक्का जाम का ऐलान किया था ।प्रदेश सरकार ने २८० रुपयों को भी किश्तों में देने के आदेश दिए हैं |

रालोद ने आम चुनावों के जेटलैग को उतार फेंका:गन्ना किसानों के लिए मेरठ में धरना प्रदर्शन

पूर्व सिविल एविएशन मिनिस्टर चो..अजित सिंह के राष्ट्रीय लोक दल [रालोद]ने जनरल इलेक्शंस के जेटलैग इफ़ेक्ट को आज उतार फेंका |रालोद की जिला इकाई ने मेरठ कलेक्ट्रेट में किसानों को एकत्र करके विशाल प्रदर्शन किया और अपने स्थानीय वर्चस्व को प्राप्त करने का प्रयास किया |जिले के गन्ना किसानों के बकाये की पहली किश्त के रूप में १०० करोड़ के भुगतान का आश्वासन भी प्रशासन से लेने में सफलता पाई | ralod
इस धरने प्रदर्शन में किसानो की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया गया जिसमे मुख्तय गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग रही+उत्तर प्रदेश के गवर्नर के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया गया | धरने पर बैठे वरिष्ठ नेता चौधरी यशवीर सिंह ने बताया के जिला गन्ना अधिकारी ने ऐ डी एम की उपस्थिति में यह आश्वासन दिया है के अगले कुछ दिनों में किसानो को १०० करोड़ रुपयों का भुगतान करा दिया जाएगा| शेष राशि का भुगतान सितम्बर तक करा लिया जाएगा|इसके अलावा जिले भर में फूंके हुए ट्रांसफार्मर्स को तत्काल सरकार के खर्चे पर बदलने की मांग स्वीकार की गई+राजवाहों की सफाई और पानी के भहाव पर भी सहमति बनी+बिजलीआपूर्ति + बिजली की तारों को बदलना सड़के+कानून व्यवस्था में सुधार की मांग भी की गई|छात्र नेता रहे डॉ राजकुमार सांगवान ने इस प्रदर्शन से उत्साहित होते हुए कहा के अब नलका चल गया|नलका रालोद का चुनाव चिन्ह है|बेशक विधान सभा की ११ सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनावों में रालोद नहीं लड़ रहा मगर कांग्रेस से गतबनधन के चलते जिला स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है |
पूर्व एम एल ऐ डॉ अनिल चौधरी +चौधरी यशवीर सिंह+महा सचिव डॉ राजकुमार सांगवान आदि ने ज्ञापन सौंपा

किसानो के कई हितैषी हैं फिर भी गन्ना जल रहा है किसान आत्म हत्या कर रहा है क्यूँ ?कयूं? क्यूँ?

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

पीड़ित गन्ना किसान

ओये झल्लेया ये मुल्क में क्या अंधेर मचा हुआ है ओये एक तरफ सरकार कह रही है कि खाने वाले ज्यादा हो गए इसीलिए महंगाई बढ़ रही है लेकिन इसके साथ ही किसानो को बर्बाद किया जा रहा है |हमने गेंहूं बोना है लेकिन अभी तक खून पसीने से उगाया हुआ गन्ने को उठाया नहीं जा रहा| गन्ने की कीमत नहीं दिलाई जा रही |शुगर मिल मालिकों से हसाडा पैसा तो दिलाया नहीं जा रहा उलटे हसाडे से वसूली कराई जा रही हैं|समाजवादी सरकार बड़े बड़े वायदे कर रही हैं |भाजपा के अध्यक्ष भाषण दे रहे हैं रालोद चक्का जाम कर रहा है |केंद्र सरकार दूरबीन में टकटकी लगाये हुए हैं |किसान युनियने हैं|सरदार वी एन सिंह+टिकैत बाबा के दो दो पुत्र हैं इसके बावजूद भी प.उ प्र.में हमें गन्ना जलाना पड़ रहा हैहसाडे किसान भाइय़ों को आत्म हत्या करनी पड़ रही हैं |

झल्ला

अरे मेरे भोले राजा एक लोक कथा सुनो
|लोगों का भला करने वाला एक सच्चा संत सातवीं मंजिल से नीचे गिरा |जमीन तक पहुँचते पहंचते उसने अनेकों देवी देवताओं से मदद की गुहार लगाईंलेकिन उसके बावजूद भी कोई मदद को नहीं आया और जमीन से टकरा कर उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए |बाद में पता चला कि संत ने अनेकों देवताओं से गुहार लगाई इसीलिए देवता भी पीछे हटते चले गए |अरे बाबा जिसका कोई नहीं होता उसका तो खुदा होता है लेकिन जिसके कई होते हैं उसका एक भी नहीं होतायही आपजी के केस में हो रहा है किसी एक को पकड़ो सब ठीक हो जायेगा

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने चक्का जाम और विधानसभा का घेराव भी किया

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने चक्का जाम और विधानसभा का घेराव भी किया
राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार आज गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ने की पैदावार करने वाले प्रदेश के प्रमुख जनपदों में चक्का जाम किया फैजाबाद में लखनऊ-फैजाबाद मार्ग +बागपत के किशनपुर बिराल + बुलंदशहर आदि स्थानों में रालोद का चक्का जाम प्रभावी रहा |बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली भी जलाई गई |

RALOD

RALOD


जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की है कि प्रदेश में चीनी मिलें तुरंत ही चालू होंगी।
रालोद के कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के नेतृत्व में गन्ना प्रधान जिलों में प्रमुख राजमार्गों तथा विभिन्न स्थलों पर चक्का जाम किया तथा लखनऊ में विधानसभा का भी घेराव किया। इस आन्दोलन के दौरान रालोद के उत्तर प्रदेश विधान मण्डल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह, विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी तथा विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए हैं।
रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी ने कहा है कि रालोद गन्ना किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश में काफी समय से संघर्षरत है। रालोद ने मांग की है कि सरकारी घोषणा के बाद सर्वविदित है कि शीघ्र से शीघ्र चीनी मिलें चलाई जाएं तथा राज्य सरकार जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के ब्याज सहित बकाया भुगतान के आदेश का पालन करे।
बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली जलाते किसान

बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली जलाते किसान


इस समय प्रदेश में चीनी मिलों पर किसानों का दो हजार चार सौ करोड़ रूपये बकाया है। लखीमपुर खीरी में किसान के आत्मदाह पर श्री जयन्त चौधरी ने संवेदना व्यक्त करते हुए सभी किसान भाईयों से धैर्य रखने की अपील की है।
इस आन्दोलन के दौरान एम्बुलेंस, रेल तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया गया। रालोद महासचिव जयन्त चौधरी ने रालोद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस शांतिपूर्ण आन्दोलन की सफलता पर बधाई दी है तथा उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार किसानों का बकाया शीघ्र नहीं करेगी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे तथा रालोद फिर आन्दोलन करेगा।
केन्द्र सरकार ने हाल ही में गन्ने की समस्याओं को लेकर मंत्रियों का समूह बनाया है जिसमें केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की प्रमुख भूमिका रहेगी। हाल ही में रालोद ने 21 नवम्बर को गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ में गन्ना आयुक्त का घेराव किया था।