Ad

Tag: Surjewala

कर्नाटक पर फैंसला संविधान की जीत और लोकतंत्र की बहाली :कांग्रेस

[नयी दिल्ली] एससी का कर्नाटक पर फैंसला संविधान की जीत और लोकतंत्र की बहाली :कांग्रेस
उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कल बहुमत साबित करने का आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस ने आज कहा कि संविधान की जीत हुई और लोकतंत्र बहाल हुआ।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि येदियुरप्पा ‘एक दिन के मुख्यमंत्री’ साबित होंगे।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘संविधान की जीत हुई, लोकतंत्र बहाल हुआ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बीएस येदियुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री होंगे। संविधान एक गैरकानूनी मुख्यमंत्री तथा कर्नाटक के राज्यपाल के असंवैधानिक निर्णय को भी खारिज करता है।’’
इसी प्रकार के एक रोचक घटना क्रम में जगदम्बिकापाल भी तीन दिवस तक सीएम पद सुख भोग चुके हैं |कांग्रेस के थिंक टैंक और तत्कालीन गवर्नर रोमेश भंडारी[अब स्वर्गीय] ने भाजपा के कल्याण सिंह को मुख्य मंत्री पद से हटा कर नई लोकतांत्रिक कांग्रेस के जगदम्बिकापाल को मुख्य मंत्री बनाया था | जिसके फलस्वरूप २१ फरवरी १९९८ से २३ फरवरी १९९८ तक जगदम्बिका पाल मुख्य मंत्री रहे | उसकेपश्चात वे कांग्रेस में रहे और आजकल भाजपा के सांसद हैं|
गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने आज कहा कि येदियुरप्पा कल शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करें।
कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। प्रदेश की
224 सदस्यीय विधानसभा में
222 सीटों पर हुए चुनाव में
भाजपा को 104,
कांग्रेस को 78 और
जदएस+ को 38 सीटें मिली हैं।
फिलहाल, बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 है।