Ad

Tag: SwarajIndia

पुलवामा हत्या कांड के शोक में स्वराज इंडिया होली नहीं मनाएगा

[नई दिल्ली]पुलवामा हत्या कांड के शोक में स्वराज इंडिया होली नहीं मनाएगा
स्वराज इंडिया दिल्ली के प्रदेश महासचिव नवनीत तिवारी के अनुसार होली के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

स्वराजइंडिया ने दैनिक सफाईकर्मियों के वेतन घटाने पर दिल्लीसरकार को लताड़ा

[नई दिल्ली].स्वराजइंडिया ने दैनिक सफाईकर्मियों के वेतन में ४००० की घटौती करने पर दिल्लीसरकार को लताड़ा
स्वराज इंडिया ने दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम के दैनिक वेटनभोगी स्वच्छता कर्मचारियों के वेतन को घटाकर 13,820 से 9724 किए जाने का कड़ा विरोध किया है।
स्वराज इंडिया के अनुसार एक ओर दिल्ली के विधायकों की वेतन में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है तो वहीं दूसरी ओर सफ़ाई कर्मचारियों के वेतन को घटाकर सरकार द्वारा ही निर्धारित मिनिमम वेज से भी कम कर दिया गया है।
नवगठित राजनितिक पार्टी स्वराज इंडिया ने दमनकारी फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है

चीफ सेक्रेटरी प्रकरण पर स्वराज इंडिया बोले!”सर्कस चला रहे हैं केजरीवाल जी”

[नई दिल्ली]चीफ सेक्रेटरी प्रकरण पर स्वराज इंडिया बोले! “सर्कस चला रहे हैं केजरीवाल जी
स्वराज इंडिया ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्य सचिव के बीच चल रहे विवाद को बेहद शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल पर सरकार की जगह सर्कस चलाने का आरोप लगाया |
पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि पहली बार नहीं है जब ऐसी कोई घटना सामने आयी हो। पहले भी आम आदमी पार्टी के सदस्यों और उनके सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपमानित किया है और झूठे आरोप लगाए हैं। चाहे
शकुंतला गैमलिन का मामला रहा हो या
आशीष जोशी का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बदतमीज़ी और अपमानित पहले भी किया जाता रहा है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ऐसे हाई वोल्टेज़ ड्रामा हमेशा चालू रखना चाहते हैं ताकि सार्वजनिक हितों से जुड़े असल मुद्दों पर सवालों से बचा जाता रहे।
अमानतुल्लाह ख़ान जैसे विधायकों या केजरीवाल जी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो इनकी राजनीति में अपमानजनक और अभद्र व्यवहार का योगदान साफ़ दिखता है। अत: मुख्य सचिव के आरोपों ओर आश्चर्य नहीं होता।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद इस बैठक में उपस्थित थे, जहां उनके विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ दुर्व्यवहार किया। अगर ये आरोप ग़लत हैं तो मुख्य मंत्री जनता के समक्ष आकर सार्वजनिक तौर पर सफाई क्यों नहीं दे रहे हैं?

दिल्ली परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वराज इंडिया ने मंत्री का इस्तीफा माँगा

[नई दिल्ली]दिल्ली परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वराज इंडिया ने मंत्री का इस्तीफा माँगा
आम आदमी पार्टी से अलग हुए नेताओं द्वारा नवगठित राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया ने मांग की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोपी अधिकारियों को, जिनपर मुकदमा दर्ज़ हुआ, तुरंत निलंबित करे और दिल्ली पुलिस इन्हें जल्द से जल्द गिरफ़्तार करे। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनुपम ने मांग किया कि विभाग में भ्रष्टाचार को बेशर्मी से बढ़ावा और शह देने की ज़िम्मेदारी लेते हुए परिवहन मंत्री अपने पद से इस्तीफ़ा दें। सरकार इस मामले पर यदि त्वरित कार्यवाई नहीं करती है तो दिल्ली के ऑटोचालक भ्रष्ट अधिकारियों और परिवहन मंत्रालय के ख़िलाफ़ मुहीम छेड़ेंगे।
ज्ञात हो कि कोर्ट के निर्देश के बाद 7 फ़रवरी 2018 को सरकार में परिवहन विभाग के एमएलओ श्री राजेश कुमार मीणा, एमवीआई श्री जितेंद्र और कुछ दलालों पर मुकदमा दर्ज़ किया गया। लेकिन परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार में पुलिस और दिल्ली सरकार की मिलीभगत का इसीसे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इतने गंभीर मामले में, वो भी अदालत के निर्देश पर एफआईआर दर्ज़ होने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। ना ही पुलिस ने इस ग़ैर जमानती अपराध के लिए अधिकारियों को गिरफ़्तार किया और न ही दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के संगीन मसले के बाद अपने अधिकारियों को निलंबित किया है।

एमसीडी द्वारा टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव जनविरोधी और दिल्लीवासियों से धोखा – स्वराज इंडिया

[नई दिल्ली]एमसीडी द्वारा टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव जनविरोधी और दिल्लीवासियों से धोखा – स्वराज इंडिया
दिल्ली की उत्तरी और पूर्वी नगर निगम द्वारा प्रोपर्टी टैक्स में बढ़ोत्तरी के साथ साथ नागरिकों पर नए तरह के टैक्स लगाने के प्रस्ताव को स्वराज इंडिया ने जनविरोधी बताया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि आम जनता द्वारा दिये जा रहे टैक्स में कटौती करने का चुनाव-पूर्व वादा करने वाली बीजेपी ने वादा पूरा करने की बजाए यू-टर्न लेकर दिल्लीवासियों को धोखा दिया है। पहले से ही महंगाई, जीएसटी और कमज़ोर अर्थव्यवस्था की मार झेल रहे लोगों पर एमसीडी द्वारा किया गया एक भद्दा मज़ाक़ है।
पिछले दिनों उत्तरी और पूर्वी निगम ने बेटरमेंट टैक्स और प्रोफ़ेशनल टैक्स के नाम से दो नए तरह के कर लागू करने का प्रस्ताव रखा है। भारी महंगाई झेल रहे तरह तरह के करों से त्रस्त आम जनता की जेब पर ये एक गहरा प्रहार है।
अनुपान ने निगम के पास फंड की कमी के तीन मुख्य कारण बताये हैं |
१]वर्तमान टैक्स वसूली में ढिलाई
२]निगम में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार
३]चौथे वित्त आयोग की सिफ़ारिश अब तक लागू नहीं किया जाना

पंजाबियों”आप”की झाड़ू बेहद गन्दी है :स्वराज इंडिया

[दिल्ली,चंडीगढ़]पंजाबियों भाजपा+अकाली+”आप”+कांग्रेस को वोट हरगिज नही देना :स्वराज इंडिया
स्वराज इंडिया के दो दिग्गजों ने चुनावों में जा रहे पंजाबियों के नाम अपील जारी की है |इस अपील में आम आदमी पार्टी +भाजपा, अकाली गठबंधन+कांग्रेस की पोल खोलते हुए ईमानदार केंडीडेट्स को ही चुनने को कहा गया है| स्वराज इंडिया दिग्गज योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने पंजाब से अपने गूढ़ रिश्तों को उजागर करते हुए पंजाब की भलाई के लिए ईमानदार केंडीडेट्स +पार्टियों को ही वोट देने की अपील की है|इन्होंने आम आदमी पार्टी [आप] की झाड़ू को बेहद गन्दी बताया |
“आप” ने सत्ता में आने के तत्काल बाद शराब के 399 नए ठेके खोल दिए।
गुरुतेग बहादुर के शहीदी दिवस समेत कई नशामुक्त “ड्राई डे” पर इस सरकार ने दारू की बिक्री खोल दी।
70 हज़ार दलित बच्चों की स्कॉलरशिप काट दी।
बजट में दलित के लिए जरुरी मद में 2,050 करोड़ की कटौती की।
लोकपाल के नाम पर चुनाव जीता था, और अपने ही कानून से उस लोकपाल की हत्या कर दी। स्वराज कानून आज तक नहीं बना।
सरकार बनने के कुछ हफ्ते में ही इस पार्टी के MLA और मंत्रियों के बारे में भी वैसी ही शिकायत आने लगी जैसी बाकि पार्टियों के बारे में। छह मंत्रियों में ​एक मंत्री फ़र्ज़ी डिग्री में पकड़ा गया, दूसरा भ्रष्टाचार में बर्खास्त हुआ, तीसरा औरतों से नाजायज़ सम्बन्ध के चलते जेल गया।
इसलिए दिल्ली की जनता इनसे बुरी तरह परेशान हो चुकी है। दिल्ली में जो हमसे मिलता है, वो पूछता है कि आपने ऐसे लोगों का समर्थन क्यों किया था। कहीं ऐसा तो नहीं कि एक साल बाद पंजाब के लोग भी यही कहते हुए मिलेंगे? फैसला आपको करना है। लेकिन अपनी राय बनाने से पहले अपने आप से स्वराज इंडिया ने पंजाबियों के लिए कुछ सवाल उछाले हैं
[१]पंजाब में आप के पुराने और सच्चे वालंटियर में से कितनो को टिकट मिला?
[२]अकाली-बीजेपी, कांग्रेस के नेताओं और पैसे वालों को टिकट देने वाली पार्टी बेईमानो के खिलाफ कैसे लड़ेगी?
[३]जो पार्टी अभी से पैसा लेकर टिकट बेच रही हो वो सरकार बनाने के बाद क्या-क्या बेचेगी?
[४]जो पार्टी सिर्फ ढाई साल में इतनी गिर गयी है वो अगले पांच साल में कहाँ पंहुचेगी?
[५]जो पार्टी भरी तिजोरी वाली छोटी सी दिल्ली में सरकार नहीं संभाल पायी वो खाली तिजोरी वाले पंजाब में सरकार चला पायेगी? आपको सरकार चाहिए या हर रोज का ड्रामा ?
[६]आम आदमी पार्टी ईमानदारी से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं करती? चोरी-छुपे केजरीवाल का नाम क्यों चला रही है?
[७]जो केजरीवाल 70 में के 67 सीट देने वाली दिल्ली का सच्चा न हो सका, वो चुनाव के बाद पंजाब का सच्चा रहेगा? या दो साल बाद हरियाणा में वोट लेने के लिए पंजाब के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर देगा?
इन दिग्गजों ने अकाली सरकार पर हमला बोलते हुए बताया पंजाब कर्ज में डूबा है। पिछले दस सालों में समस्याओं को सुलझाने की बजाय अकालियों ने पंजाब को लूटा है।
केबल+बस + बजरी के बिज़नेस के बहाने जनता का पैसा लूटा है। और इसके बदले में जनता को दिया है नशा, पूरी एक पीढ़ी की बरबादी।
कांग्रेस पर निशाँ साधते हुए बताया
अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार का है। इसी सरकार से दुखी आकर दस साल पहले पंजाब ने अकालियों को वोट दिया था। आज भी इस पार्टी के पास कोरे वादों और भड़काऊ बातों के सिवा कुछ नहीं है। पंजाब की खेती, उद्योग और रोजगार के संकट से निपटने का कोई नक्शा कांग्रेस पार्टी के पास नहीं है। खुद कर्ज में डूबी पंजाब सरकार अपने किसान की कर्जा माफ़ी के लिए पैसा कहाँ से लायेगी, इसका कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के किस्से किसे नहीं पता? पंजाब के लोग 1984 को भी नहीं भूले हैं। उस पर पर्दा डालने के लिए अब SYL की नींव डालने वाले अमरिंदर सिंह पानी के सवाल पर पंजाब के किसान को भड़काने में लगे हैं। ऐसी कांग्रेस को वोट डालना तो पंजाब की हार होगी।
इस चौराहे पर यही पंजाब की दुविधा है।
आज पंजाब को एक नया रास्ता चाहिए। एक रास्ता जिसमे बदलाव की गुंजाईश को बचा कर रखा जा सके। आज ये रास्ता कोई पार्टी नहीं दे पा रही है। आज ये रास्ता जनता दिखाएगी।
इस चुनाव में ऐसी कई छोटी पार्टियां, संगठन और उम्मीदवार भी खड़े हैं जो सच्चे बदलाव के हक़ में हैं। वो अपने दम पर सरकार नहीं बना सकते, शायद चुनाव भी नहीं जीत पाएंगे, लेकिन वो पंजाब की उम्मीद को बचा कर रख सकते हैं। इसलिए हम आपसे अपील करते हैं कि किसी भी हालात में अकाली-बीजेपी को वोट न डालें। जहाँ तक हो सके भ्रष्ट कांग्रेस और पथभ्रष्ट आम आदमी पार्टी को छोड़कर ऐसे उम्मीदवारों और पार्टियों को वोट दें जो पंजाब में बदलाव की गुंजाईश बनाये रखें। सत्ता के लिए हर सौदा करने वाली इन तीनों पार्टियों के अलावा बेहतर उम्मीदवार को वोट देना पंजाब के भविष्य के हित में है , क्योंकि वह सत्ता के लोभियों को पंजाब की जनता का संदेश होगा कि वे सत्ता के लिए मर्यादा को न छोड़ें ।

दिल्ली में कूड़ा कुप्रबंधन को स्वराज इंडिया ने ‘आप’ और भाजपा में खो खो का खेल बताया

[नई दिल्ली]दिल्ली में कूड़ा कुप्रबंधन को स्वराज इंडिया ने ‘आप’ और भाजपा में खो खो का खेल बताया
दिल्ली में कूड़ा कुप्रबंधन को लेकर स्वराज इंडिया ने आज आप और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा के
दिल्ली को कूड़े के ढेर में बदल कर आम आदमी पार्टी और बीजेपी उस पर खो-खो खेल रहे हैं|
स्वराज इंडिया ने आरोप लगाया हे के पिछले तीन महीनों से तनख़्वाह ना मिलने के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी दिल्ली सरकार और नगर निगम में किसी तरह की गंभीरता का एहसास दिखाई नहीं देता। नगर निगम इस बहाने के पीछे चुप रहा है कि उसके पास पैसे नहीं है। दिल्ली सरकार सिर्फ यह दिखाने में लगी है कि पिछले सरकार की तुलना में उसने अधिक पैसा दिया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है और नेता घटिया राजनैतिक खेल खेल रहे हैं।
१]सच यह है कि हर दूसरे तीसरे महीने उठने वाली इस समस्या के बुनियादी सवालों में किसी को दिलचस्पी नहीं है।
२]सच यह है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार नगर निगम को फाइनेंस कमिशन की सिफारिश के हिसाब से जो पैसा मिलना चाहिए था वो देनें में रूचि नहीं दिखा रही है।
३]सच यह है कि नगर निगम के पास जो पैसा है उसका ईमानदारी और सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
४]सच यह है कि केंद्र सरकार भी इस कानूनी उलझन को सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है।
५]सच ये है कि कॉंग्रेस सरकार ने दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में तोड़ते वक़्त पूर्वी और उत्तरी हिस्से की वित्तीय व्यवस्था की चिंता नहीं की थी।
स्वराज इंडिया मांग करता है कि नगर निगम को संवेधानिक रूप से प्रद्वत फंड समय पर दी जाए ताकि नगर निगम की स्थिति बेहतर हो सके।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम जो शुरू से ही घाटे की सरकार रही है उसकी वित्तीय स्थति सुधारने की दीर्घकालिक व्यवस्था की जाए
फाइल सिंबॉलिक फोटो

कालेधन पर नूराकुश्ती के खिलाफ देशव्यापी जन-आँदोलन का संकल्प:स्वराज इंडिया रैली

swaraj-abhiyan-prem-nagar[नई दिल्ली ]कालेधन के मुद्दे पर देशव्यापी जन-आँदोलन का लिया संकल्प:स्वराज इंडिया की जंतर मन्त्र पर रैली
-जंतर मन्त्र पर स्वराज इंडिया की रैली में
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता,
जगदीश चोकर,
अंजलि भारद्वाज,
प्रो. अरूण कुमार आदि शामिल हुए |
आज जंतर-मंतर पर उमड़ी भारी भीड़ जुटाकर ‘स्वराज इंडिया’ ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई।
स्वराज अभियान के अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने रैली को संबोधित करते हुए कहा –
“मैंनें जुलाई 2014 में ही प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी। बताया कि कालेधन को कैसे रोकना है। लेकिन उसपर कोई कार्यवाई नहीं हुई। कार्यवाई तो छोड़िए, भ्रष्टाचार और कालेधन पर रोक लगाने वाले मौजूदा क़ानूनों और संस्थाओं को कमज़ोर किया जाने लगा। भ्रष्ट अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधक संस्थाओं में मुख्य पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। तीन साल हो गए
लोकपाल कानून को बने लेकिन अब तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं हुई है।
आज न्यायपालिका की स्वतंत्रता भी खतरे में है वर्तमान मुख्यन्यायधीश के 15 दिन शेष रहते हुए भी नए न्यायधीश की घोषणा नहीं हुई है |
भारतीय सेना के अध्यक्ष जैसे अति महत्वपूर्ण पद पर भी दो वरिष्ट अधिकारीयों को दरकीनार कर के तीसरे अधिकारी की न्युक्ति की गई है|
इस सरकार ने सीबीआई का भी यही हश्र किया|
जगदीश चोकर जो ADR के संस्थापक हैं ने आज के परिस्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा -‘जालिमों अपनी किस्मत पर नाज न हो दौर बदलेगा ये वक्त की बात है वो यकीनन सुनेगा सदाएं मेरी क्या वो तुम्हारा खुदा है,हमारा नहीं’|
अंजलि भारद्वाज ने स्वराज इंडिया के RTI में आने पर सराहना करते हुए कहा “जब स्वराज इंडिया RTI में आ सकती है तो बाकी पार्टियाँ क्यों नहीं आ सकतीं?”
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता ने बताया की CAG की अनेकों रिपोर्ट से यह साबित होता है कि गुजरात की सरकार ने अदानी ग्रुप को फ़ायदे पहुचाये|
अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि “कालाधन दस सिरों वाला रावण है। कैश उस रावण का एक सिर है।
रियल स्टेट,
गोल्ड, बेनामी संपत्ति,
पी-नोट,
विदेशी अकाउंट और
निवेश उसके बाक़ी के सिर हैं। अब रावण के एक सिर पर वार कर आप रावण को नहीं मार सकते। रावण को मारने के लिए उसकी नाभी पर वार करना होगा। कालेधन रूपी रावण की नाभी है – राजनैतिक भ्रष्टाचार। इस रावण को मारने में हमारी संसद नाकाम रही है। आज समय की माँग है कि कालेधन के मुद्दे पर एक देशव्यापी जन आँदोलन शुरू किया जाए।”
उन्होंने ने कहा “आज सत्ता और विपक्ष के बीच मैच फिक्सिंग जैसा माहौल है” आप सभी आए हुए लोगों की अभूतपूर्व उर्जा और भारी संख्या को देखते हुए ऐसा लगता है की हमें अगली रैली रामलीला मैदान में करनी होगी|”
प्रो आनंद कुमार और स्वराज इंडिया के मुख्य प्रवक्ता अनुपम ने इस जनसभा का संचालन किया|

स्वराज इंडिया काले धन पर जंतर मंत्र से १८ दिसंबर को हल्ला बोलेगा

[नई दिल्ली]स्वराज इंडिया काले धन पर जंतर मंत्र से हल्ला बोलेगा
इसमें शामिल होने के लिए सभी यौद्धाओं को 18 दिसंबर, सुबह 10 बजे जंतर मन्त्र पर पहुँचने को कहा जा रहा है|पहले योगेंद्र यादव और आज प्रशांत भूषण द्वारा आई वी आर के माध्यम से सन्देश प्रसारित किये गए हैं |
गुरुवार को जारी किये गए एक ऑडियो सन्देश में स्वराज अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने देश भर के भ्रष्टाचार विरोधी योद्धाओं से 18 दिसंबर को जंतर मंतर पहुँचने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि काले धन और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ शुरू हुए आंदोलन को आज और बुलंद करने की ज़रूरत है।
आईवीआर के जरिये लोगों को उनके फोन पर प्राप्त हुए सन्देश में प्रशांत भूषण ने कहा, “नमस्कार दोस्तों, रविवार 18 दिसंबर को जंतर मंतर पर काले धन के ख़िलाफ़ एक बड़ी रैली है।
क्यूँकि भ्रष्टाचार के खिलाफ 4 साल पहले शुरू हुए जिस आंदोलन का आप हिस्सा रहे हैं उसकी आवाज़ को आज और भी बुलंद करने की ज़रूरत है। देश को काले धन से लड़ने वाले सच्चे सिपाहियों की ज़रूरत है। एक आंदोलन खड़ा करने की ज़रूरत है। आप आ रहे हैं ना जंतर मंतर? रविवार को सुबह 10 बजे।”
स्वराज इंडिया का कहना है कि राजनितिक पार्टियों में काले धन को लेकर केवल नूराकुश्ती हो रही है
स्वराज इंडिया ने 18 दिसंबर की रैली से सम्बंधित निम्नलिखित सवाल पूछे हैं:
१]पार्टियों से भी उनके हज़ारों करोड़ों के कैश चंदे का हिसाब क्यों नहीं माँगा जा सकता?
२]बीजेपी और काँग्रेस जैसी विदेशी फ़ंड लेने वाली पार्टियों को सज़ा क्यों नहीं हो सकती?
३]विदेशों में बेनामी कंपनी खोलकर ब्लैक को ह्वाइट करने का धंधा बंद क्यों नहीं हो सकता?
४]बैंकों के लाखों करोड़ डुबाने वाले अडानी-अंबानी और माल्या बंद क्यों नहीं हो सकते?
५]भ्रष्टाचार निरोधक कानून (PCA) को ढीला करने की साज़िश क्यों नहीं रूक सकती?
६]पिछले ढाई साल से लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं हो सकी?
फाइल [सिंबॉलिक] फोटो

केजरीवाल पर लगे करप्शन के गंभीर आरोप:आज से विरोध शुरू

[नई दिल्ली]केजरीवाल पर लगे करप्शन के गंभीर आरोप:आज से विरोध शुरू
करप्शन के खिलाफ जिहाद छेड़ कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाले अरविन्द केजरीवाल पर भी भर्ष्टाचार के गंभीर आरोप लगने लगे हैं |इन्ही आरोप को लेकर आज से आम आदमी पार्टी[आप] के सुप्रीमो के कारनामो और बयानों के विरोध में जनाक्रोश व्यक्त किया जाएगा |:आप: के कभी आधार स्तम्भ रहे योगेंद्र यादव के स्वराज अभियान इंडिया और सोशल मीडिया द्वारा क्रमश रविवार और सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा |सोशल मीडिया के एक घटक ने
दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल पर नोटबंदी के खिलाफ जनता को विद्रोह करने के लिए भड़काने और डीटीसी बसों में नए – पुराने नोटों की अदला – बदली में हो रहे करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं |इस आयोजन के संयोजक राजीव गुप्ता के अनुसार
रविवार 4 दिसंबर, 2016 को दोपहर 1 बजे दिल्ली के जंतर – मंतर पर अरविन्द केजरीवाल के पुतले की पिटाई कर उनके विचारों की शवयात्रा निकाल कर शांतिपूर्ण विरोध – प्रदर्शन किया जाएगा
इसके अलावा स्वराज इंडिया ने ऑटो रिक्शा परमिट में धांधली के आरोप लगाए हैं
स्वराज इंडिया का 5 दिसंबर को आईटीओ से जंतर-मंतर तक होगा ऑटो मार्च।
स्वराज इंडिया ने यह खुलासा किया था कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का दिल्ली में खुलेआम उल्लंघन करते हुए आॅटो परमिट की ट्रेडिंग धड़ल्ले से हो रही है। जिसके परिणामस्वरूप 1 लाख 85 हज़ार का ऑटो 4 लाख 50 हज़ार में गरीब आॅटो चालकों को बेचा जा रहा है। इस सनसनीख़ेज़ खुलासे से संबंधित कई दस्तावेज स्वराज इंडिया के नेताओं द्वारा प्रेस के समक्ष पेश किया गया।
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने 5 दिसंबर को आईटीओ से जंतर मंतर तक ऑटो मार्च करने की घोषणा की है। जिसके बाद जंतर-मंतर पर आॅटो चालकों का हल्ला बोल प्रदर्शन होगा। इस हल्ला बोल में आॅटो चालक आकर अपनी समस्याओं से सो रही सरकार को गहरी नींद से जगायेंगे