Ad

Tag: TourismMinistryOfDelhi

दिल्ली के कानून मंत्री पर महिला आयोग का कानून कड़ा हुआ

दिल्ली के कानून मंत्री सोम नाथ भारती पर महिला आयोग का कानून कड़ा होता जा रहा है कांग्रेस और भाजपा इसे मुद्दा बना कर आंदोलन चलाने की घोषणा कर रहे हैं|
आम आदमी पार्टी के कानून मंत्री भारती ने महिला आयोग के समक्ष सवयम प्रस्तुत होने के स्थान पर दो वकीलों को भेज दिया जिससे उत्तेजित होकर महिला आयोग की वकील के साथ ही गरमा गर्म बहस हो गई |
मंत्री के समर्थन में “आप” पार्टी ने बताया है कि सोम नाथ भारती कानून मंत्री के साथ ही टूरिज्म विभाग भी देखते हैं और पूर्व निर्धारित दो कार्यक्रमों में भाग लेने गए थे लेकिन इसके साथ ही उन्होंने महिला आयोग[ DCW] का सम्मान करते हुए अपने वकीलों को भी आयोग के समक्ष भेज कर “समय” की मांग की लेकिन कांग्रेस की पूर्व विधायक और वर्त्तमान मेंमहिला आयोग DCWकी चेयर पर्सन हैं उन्होंने मंत्री के वकीलों की बात सुनने के बजाये उलटे उन्हें ही आड़े हाथों ले लिया यहाँ तक आयोग नियमावली भी देने से इंकार कर दिया
गौरतलब है कि .खिड़की एक्सटेंशन में युगांडा की महिलाओं के साथ बदसुलूकी और नस्लीय टिप्पणी मामले में कानून मंत्री सोमनाथ भारती को दोबारा नोटिस भेजकर आज [शुक्रवार] को बुलाया गया था।
DCW बरखा सिंह ने कहा पाँच शिकायतकर्ताओं में से दो प्रस्तुत हुईं लेकिन सोमनाथ भारती नहीं आए. इस आधार पर फ़ैसला लिख लिया गया है | कांग्रेस की पूर्व एम् एल ऐ द्वारा चेयर्ड आयोग की इस कार्यवाही को आप पार्टी ने राजनीती से प्रेरित बताया है