Ad

Tag: TourismMinistryOfIndia

अगस्‍त,में ई पर्यटक वीजा पर ६६०९७ आगमन से पर्यटकों की संख्या में १९६.६% वृद्धि हुई

[नई दिल्ली]अगस्‍त,में ई पर्यटक वीजा पर ६६०९७ आगमन से पर्यटकों की संख्या में १९६.६% वृद्धि हुई
अगस्‍त, 2016 के दौरान ई-पर्यटक वीजा सुविधा का लाभ उठाने वाले देशों में ब्रिटेन अब भी शीर्ष पर,है इसके बाद क्रमश: अमेरिका और चीन का नंबर हैं
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार
अगस्‍त 2016 में ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर 66,097 पर्यटक आए, जबकि
अगस्‍त 2015 में 22,286 पर्यटक आए थे। इस तरह
अगस्‍त, 2016 में ई-पर्यटक वीजा पर आए पर्यटकों की संख्‍या में अगस्‍त, 2015 की तुलना में 196.6 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
27 नवंबर, 2014 से शुरू हुई ई-पर्यटक वीजा सुविधा 25 फरवरी, 2016 तक भारत में 16 हवाई अड्डों पर 113 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्‍ध थी। भारत सरकार ने 26 फरवरी, 2016 से इस योजना का विस्तार करते हुए इसके दायरे में 37 और देशों को शामिल कर दिया जिससे संबंधित देशों की संख्या बढ़कर 150 हो गई। पिछले साल भारत की यात्रा करने वाले अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटकों द्वारा उपयोग किये गये ई-पर्यटक वीजा के संदर्भ में उपलब्धियों की जो स्थिति रही, उससे बेहतर स्थिति चालू कैलेंडर वर्ष 2016 के प्रथम छह महीनों में ही देखने को मिल गई।
फाइल फोटो

बीते वित्तीय वर्ष में वि‍देशी पर्यटकों के आगमन में 4.5 % वृद्धि‍ से10,257करोड़ रूपए की वि‍देशी मुद्रा आई

बीते वित्तीय वर्ष में वि‍देशी पर्यटकों के आगमन में 4.5 % वृद्धि‍ से आय में मात्र ७०४ करोड़ रुपयों की बढ़ोत्तरी हुई|
भारतीय पर्यटन विभाग के अनुसार 6.69 लाख वि‍देशी पर्यटकों का आगमन हुआ जो मार्च 2013 के 6.40 लाख पर्यटकों की तुलना में 4.5 प्रति‍शत अधि‍क है। मार्च 2014 में पर्यटन क्षेत्र से 10,257 करोड़ रूपए के समतुल्‍य वि‍देशी मुद्रा आई जबकि‍ बीते वर्ष यह धनराशि‍ 9,553 करोड़ रूपए थी।
[१] मार्च 2014 के दौरान 6.69 लाख वि‍देशी पर्यटकों का आगमन हुआ जबकि‍ मार्च 2013 और मार्च 2012 में यह संख्‍या क्रमश: 6.40 लाख और 6.06 लाख थी।
· [२] मार्च 2013 की तुलना में मार्च 2014 में 4.5 प्रति‍शत की वृद्धि‍ हुई जबकि‍ मार्च 2012 की तुलना में मार्च 2013 में 5.5 प्रति‍शत वृद्धि‍ हुई थी।
· [३] जनवरी-मार्च 2014 की अवधि‍ के दौरान 4.9 प्रति‍शत वृद्धि‍ के साथ 21.27 लाख वि‍देशी पर्यटकों का आगमन हुआ,
[४]जबकि‍ जनवरी-मार्च 2013 के दौरान वर्ष 2012 की इसी अवधि‍ की तुलना में 3.0 प्रति‍शत वृद्धि‍ के साथ यह संख्‍या 20.27 लाख थी।
[५] मार्च 2014 के दौरान 10,257 करोड़ रूपए के समतुल्‍य वि‍देशी मुद्रा अर्जि‍त की गई
[६] जबकि‍ यह धनराशि‍ मार्च 2013 और मार्च 2012 में क्रमश: 9553 करोड़ रूपए और 7,843 करोड़ रूपए थी।
· [७]मार्च 2014 में रूपए के संदर्भ में मार्च 2013 की तुलना में 7.4 प्रति‍शत वृद्धि‍ हुई थी
[८] जबकि‍ मार्च 2012 की तुलना में मार्च 2013 में 21.8 प्रति‍शत वृद्धि‍ हुई थी।
[९]जनवरी-मार्च 2014 की अवधि‍ के दौरान रूपए के संदर्भ में पर्यटन क्षेत्र से 32,809 करोड़ रूपए के समतुल्‍य वि‍देशी मुद्रा अर्जि‍त की गई, जो
[१०]जनवरी-मार्च 2013 के दौरान 30,270 करोड़ रूपए की तुलना में 8.4 प्रति‍शत अधि‍क है।
· मार्च 2014 के दौरान अमेरि‍की डॉलर के संदर्भ में 1.679 अरब अमेरि‍की डॉलर के समतुल्‍य वि‍देशी मुद्रा अर्जि‍त की गई, जबकि‍ मार्च 2013 और मार्च 2012 में यह धनराशि‍ 1.757 अरब अमेरि‍की डॉलर और 1.559 अरब अमेरि‍की डॉलर थी।