Ad

Tag: Translem Academy

आरबीआई ने मुग़ल मकबरे के साथ जापान की मुद्रा और नैना लाल किदवई के बैंक का नाम भी पूछा

RBI quiz[मेरठ]आर बी आई की प्रश्नोत्तरी में मुग़ल शासक के मकबरे के साथ जापान की मुद्रा और नैना लाल किदवई के बैंक का नाम भी पूछा |
भारतीय रिजर्व बैक [ RBI ]द्वारा आयोजित क्विज़ में इतिहास के साथ वित्त सम्बन्धी प्रश्न भी पूछे गए| इस प्रश्नोत्तरी में जापान की मुद्रा और नैना लाल किदवाई के बैक का नाम भी पुछा गया |ट्रांसलेम एकेडमी को विजेता घोषित किया गया |
राधा गोविन्द पब्लिक स्कूल के प्रेक्षागार मे आयोजित अंतर -विद्यालय प्रश्रोत्तरी का आयोजन किया गया।
इस क्विज में 27 स्कूलो की 48 टीम में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थीयो ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया|
अन्तराष्ट्रीय क्विज मास्टर डा. आशीष त्रिपाठी द्वारा संचालित इस क्विज का उददेश्य विद्यार्थियों में बैकिगं+अर्थव्यवस्था+आर.बी.आई. के कार्य एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्तव आदि की जानकारी बढाना रहा।
आर.बी.आई. की जी.एम. सुश्री इन्द्रा नानू एवं डी.जी.एम. श्रीमति रंजीता दूबे मुख्य अतिथि रही। सर्वप्रथम राधा गोविन्द स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमति सुभाषनी गोविन्दन ने टीमो तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल के चैयरमेन श्री योगेश त्यागी तथा ग्रुप निदेशक प्रो. इकराम हुसैन एवं डा. अमित शर्मा भी मौजूद रहे। इस क्विज मे विजेता टीम अन्तिम रुप में मुम्बई में खेलने जायेगी।
सर्वप्रथम क्विज मास्टर द्वारा सभी 48 टीमों से सयुक्त रुप से 26 सवाल पूछे गये इसके उपरान्त सर्वक्षेष्ठ 6 टीमो से विभिन्न राउन्डो में प्रश्न पूछे गये। अन्तिम परिणाम इस प्रकार रहें
[१]प्रथम विजेता स्कूल
ट्रान्सलैम ऐकाडमी इन्टरनेशनल
प्रतिभागी – शंशाक त्यागी एवं शुभम बनर्जी
[२]द्वितीय स्थान विजेता स्कूल
के.वी. स्कूल पंजाब लाईन्स
प्रतिभागी – हिमांशु दक्ष एवं रितेश कुमार
[३]तीतृय स्थान संयुक्त रुप से
दीवान पब्लिक स्कूल
प्रतिभागी – नमन अरोरा एवं अभय ओबराय
दी मिलेनीयम स्कूल
प्रतिभागी – विधि जैन एवं अर्जुन सिंह
[४]चतुर्थ स्थान संयुक्त रुप सें
राधा गोविन्द पब्लिक स्कूल
प्रतिभागी – उत्कर्ष उपाध्याय एवं गौरव शर्मा
आर्मी पब्लिक स्कूल
प्रतिभागी – निशांत सिंह एवं रिर्तिक फौजदार
क्विज में पूछे गये कुछ प्रश्न
ऽ सासाराम बिहार में स्थापित भारतीय मुगल शासक के मकबरे का नाम
ऽ जमर्नी के बर्लिन शहर मे स्थापित भारतीय हाकी खिलाडी की प्रतिमा के खिलाडी का नाम
ऽ कौरवो द्वारा स्थापित राजधानी का नाम
ऽ चाण्डक्य द्वारा लिखित मशहूर पुस्तक का नाम
ऽ येन किस देश की मुद्रा है
ऽ मोदक बटाटा बडा आदि के लिये ख्याति प्राप्त राज्य का नाम
ऽ ऐक ऐसे ऐशियायी बैक का नाम जिसका मुख्यालय लंदन मे है
ऽ नैना लाल किदवाई किस बैक की मुखिया है
ऽ सन् 2014 में कामनवेल्थ गैम कहा आयोजित किये गये थे

नन्हें-मुन्नों ने रंग-बिरंगे परिधान पहन खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर कर सभी का मनमोह लिया

नन्हें-मुन्नों ने रंग-बिरंगे परिधान पहन खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर कर सभी का मनमोह लिया

नन्हें-मुन्नों ने रंग-बिरंगे परिधान पहन खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर कर सभी का मनमोह लिया

[मेरठ] नन्हें-मुन्नों ने रंग-बिरंगे परिधान पहन खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर कर सभी का मनमोह लियाकैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में रविवार को अमेरिकन किड्स इंटरनेशनल मोंटेसरी प्ले स्कूल के वार्षिक स्पो‌र्ट्स डे, स्टे फिट में विभिन्न स्पर्धाओं से सभी को फिट रहने का संदेश दिया गया।
ट्रांसलेम इंटरनेशनल एकेडमी के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मैस्काट ने शारीरिक फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला।इसके पश्चात इसरो स्पेस रेस, मोवेर्स एंड स्टाकेर्स, कुंभ रेस आदि में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एलआर पटेल ने बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक विक्रम प्रकाश लाम्बा, निदेशिका मोहिनी लाम्बा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।