Ad

Tag: TrilokTyagi

त्रिलोक त्यागी ने समाजवादी पार्टी की साईकिल छोड़ कर रालोद का हैण्ड पम्प थामा

त्रिलोक त्यागी ने समाजवादी पार्टी की साईकिल छोड़ कर रालोद का हैण्ड पम्प थामा |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे त्रिलोक त्यागी आज अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए|
राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह जी के आवास पर आज त्रिलोक त्यागी अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह जी तथा रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी भी उपस्थित थे।
त्यागी के अनुसार सपा की जनविरोधी नीतियों के चलते उन्होंने रालोद से जुड़ने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा है कि सपा सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ अन्याय कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। यहां से 85 % राजस्व का अर्जन होता है लेकिन इसके विकास पर 15 से 17 % ही धन खर्च किया जाता है। जितना धन पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर खर्च किया जाता है उतना मध्य उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले पर खर्च किया जाता है। त्यागै ने आरोप लगाया कि सपा मुखिया अपने भाईयों और कुछ लोगों के प्रभाव में आ चुके हैं। सपा अब अपराधियों की पार्टी बन गई है तथा अच्छे लोगों की उपेक्षा की जा रही है।
श्री त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में सपा के उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुधाकर त्यागी, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख आशाराम त्यागी, चौ. अनूप सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमित त्यागी, गाजियाबाद जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामशरण शर्मा, जाकिर चौधरी डबारसी, गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष ओडी त्यागी, मो. कदीर प्रधान पिपलैड़ा, पवन शर्मा, विजेन्द्र यादव, जितेन्द्र त्यागी, लुकमान चौधरी मसूरी, नजरियाब प्रधान तथा आबिद प्रधान आदि रालोद में शामिल हुए।