Ad

Tag: unrecognized political parties.

१६ वीं लोक सभा के लिए १६८७ पंजीकृत दलों में से केवल 464 राजनीतिक दलों ने ही भागीदारी की

१६ वीं लोक सभा के लिए हुए आम चुनावों में कुल १६८७ पंजीकृत दलों में से केवल 464 राजनीतिक दलों ने ही भागीदारी की |
पिछले दस वर्षों में गैर मान्यता प्राप्त दलों के पंजीकरण में वृद्धि तो हुई लेकिन इनकी भागे दारी में गिरावट आई है| १० वर्षों में ९३२ दल बढे लेकिन आम चुनावों में २४३ अधिक दलों ने भागे दारी नहीं निभाई|
२००४ में गैर मान्यत प्राप्त दलों की संख्या ७०२ थी जबकि २०१४ से पूर्व यह संख्या १६३४ तक पहुँच गई जबकि भागेदारीकेवल ४१९ दलों ने ही निभाई |
16वें आम चुनाव में 464 राजनीतिक दलों ने भागीदारी की। इनमें 6 राष्ट्रीय दल, 39 राज्य स्तरीय दल और 419 गैरमान्यता प्राप्त दल शामिल हैं।
इससे पूर्व 2009 के आम चुनाव में 363 दलों ने भाग लिया था जिनमें 7 राष्ट्रीय दल, 34 राज्य स्तरीय दल और 322 गैरमान्यता प्राप्त दल शामिल थे।
आम चुनाव 2014 से पहले देश में कुल 1,687 पंजीकृत राजनीतिक दल थे जिनमें 6 राष्ट्रीय दल, 47 राज्य स्तरीय दल और 1,634 गैरमान्यता प्राप्त दल शामिल थे।
2009 में पंजीकृत दलों की संख्या कुल 1,060 थी। राजनीतिक दलों की कुल संख्या 2004 में 764 से बढ़कर 2014 में 1,687 हो गई।
यह संख्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण गैरमान्यता प्राप्त दलों की संख्या थी जो 2004 में 702 से बढ़कर 2014 में 1,634 हो गई।
आम चुनावों में भाग लेने वाले राजनीतिक दल
वर्ष==/दल की किस्म==/पंजीकृत===/प्रतिभागी====/राज्य स्तरीय दल===/गैरमान्यता प्राप्त दल=======/कुल पंजीकृत दल
[१]2004=राष्ट्रीय दल===6=======6=========56======36=====702========173========764=======215
[२]2009============7======7=========39======34=====1014=======322========1060======363
[३]2014===========6======6===========47=====39======1634======419========1687======464

१५वी लोकसभा की५४३सीटों के लिए२००९में हुए चुनावों में शामिल363राजनीतिक दलों में केवल७मान्यताप्राप्त थे

भारतीय लोकतंत्र की विशिष्‍टता को दिखाने के लिए १५ वी लोक सभा के लिए २००९ में हुए आम चुनावों का उल्लेख पर्याप्त होगा| शांति पूर्ण तरीके से कराये गए इन चुनावों में 363 राजनीतिक दल शामिल हुए थे|
इन आम चुनावों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए वोट डाले गए और लोकतंत्र के इस यज्ञ में 363 राजनीतिक दल शामिल थे।
इन 363 में से केवल 7 मान्‍यता प्राप्‍त राजनीतिक राष्‍ट्रीय दल थे जिन्‍हें भारत के निर्वाचन आयोग ने मान्‍यता दी थी। इन पार्टियों के नाम अंग्रेजी वर्णानुक्रम इस प्रकार हैं-
[१]भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
[२]बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
[३]भारत की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (सीपीआई)
[४]भारत की मार्क्‍सवादी]क्‍म्‍युनिस्‍ट पार्टी ( सीपीएम)
[5]इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी)
[6] राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)
[7]राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी)
बाकी 356 पार्टियों में से 34 दल राज्‍य पार्टियों के रूप में मान्‍यता प्राप्‍त थे और बाकी 322 गैर-मान्‍यता प्राप्‍त दलों के रूप में पंजीकृत थे।सअब १६ वी लोक सभा के लिएहोने वाले चुनाव क्षेत्रों में चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाकर रुपए 70 लाख कर दी गई है।
[1]असम राज्य परप्राप्त तथ्‍य पत्र के अनुसार असम के 14 संसदीय चुनाव क्षेत्रों में 16वीं लोकसभा के चुनाव के लिए तीन दिनों यानी अप्रैल 7, 12 और 24 को मतदान होगा।इस राज्‍य में 12 फरवरी, 2014 की स्‍थिति के अनुसार कुल 18,722,325 मतदाता हैं जिनमें से 16.6 % 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। महिला मतदाताओं की संख्‍या 48.2 %है
यह मतदान 24,275 मतदान केन्‍द्रों पर होगा जो पूरे राज्‍य में 16,606 स्‍थानों पर स्‍थित होंगे।
त्रिपुरा की २ सीटों के लिए ७ और १२ अप्रैल को चुनाव होंगेजिसके लिए २२८३लोकेशनों पर ३०९५ पोलिंग स्टेशन बनाये जायेंगे २३७९५४१ मतदाता हैं जिनमे 49.04% महिलाएं हैं और 17.9% १८ से २५ आयु वर्ग में हैं
Courtesy PIB General Election Team