Ad

Tag: UttarPradeshPolitics

चो.अजित’ ने भाई ‘मोदी’ को आंकड़ों का अज्ञानी बताया

[लखनउ,यूपी]चौधरी अजित’ ने ‘भाई मोदी’ को आंकड़ों का अज्ञानी बताते हुए कहा के मोदी को नहीं है आंकड़ों की जानकारी
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और पूर्व सिविल एविएशन मंत्री अजित सिंह ने कहा कि अक्सर अपने बयानों में विरोधाभासी आंकड़े देने वाले मोदी को तथ्यों की जानकारी नहीं रहती।
सिंह ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल में सहारनपुर में अपनी रैली के दौरान कहा कि किसानों का 700 करोड़ रपये गन्ना मूल्य बकाया रह गया है।
खबरों में आया कि 700 नहीं बल्कि पांच हजार करोड़ रपये बकाया है।
फिर मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से कहते हैं कि उन्होंने किसानों के बकाया का 99 % मूल्य अदा करवा दिया है।
सिंह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार पर हमाल बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और अपराध चरम पर है।
यह खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव स्वीकार कर रहे हैं।
सवाल यह है कि इस स्थिति के लिये जिम्मेदार कौन है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अजित प्रदेश में विकराल हुई बाढ़ के लिये भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बांधों के रखरखाव के लिये आबंटित धनराशि को जिम्मेदार लोग हड़प कर गये।
उत्तर प्रदेश के बंटवारे की वकालत करते हुए राज्य पुनर्गठन की मांग एक बार फिर उठाई |उन्होंने कहा कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिये उसका पुनर्गठन जरूरी है
फाइल फोटो