Ad

Tag: VanchitJamaatParty

चौ. अजित सिंह ने सैनी और कश्यप समाज के दो दलों को रालोद में शामिल किया

चौधरी अजित सिंह ने अपने राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है | वंचित जमात पार्टी और जनसत्ता पार्टी के रालोद में विलय की घोषणा की गई है इसे पूर्व ठाकुर अमर सिंह और सिनेतारिका ज्याप्रदा को भी रालोद में शामिल किया जा चुका है|
राष्ट्रीय लोकदल में वंचित जमात पार्टी और जनसत्ता पार्टी का विलय हो गया है। आज रालोद अध्यक्ष व केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह के आवास पर उनकी उपस्थिति में दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने-अपने दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रालोद में शामिल हो गए।
इस मौके पर रालोद महासचिव व मथुरा से लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी भी मौजूद थे।
रालोद अध्यक्ष ने दोनों दलों के रालोद में विलय पर हर्ष जताया तथा दोनों अध्यक्षों का स्वागत किया। रालोद महासचिव जयन्त चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि इन दोनों दलों ने समाज के लिए काम किया है और अब ये रालोद परिवार का हिस्सा बनेंगे।
वंचित जमात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप ने कहा है ” चौ. अजित सिंह ने पिछड़ों, किसानों और मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ी है। इसलिए हम उनके नेतृत्व में अति पिछड़ों और अति दलितों को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक लाभ दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।”
जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह सैनी ने कहा है ” हम रालोद को मजबूत करेंगे और पिछड़ों की लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। चौ. अजित सिंह जी ने सभी के सम्मान की लड़ाई लड़ी है इसलिए हम उनके साथ हैं।”