Ad

Tag: WarPrisonersInPakistan

पाकिस्तान की जेलों में अभी बंद हैं साढ़े चारसौ भारतीय:१९७१ से बंदियों की भी संभावना

[नयी दिल्ली] पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं साढ़े चारसौ भारतीय|इनमे से अधिकतर मछुआरे हैं लेकिन १९७१ से बंदियों [रक्षा कर्मी]की संभावना भी व्यक्त की जा रही हैं
केंद्र सरकार ने आज राज्य सभा में बताया कि फिलहाल 445 भारतीय नागरिक पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं जिनमें से अधिकतर मछुआरे हैं।
विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि 1971 से लापता 74 रक्षा कर्मी जिनमें 54 युद्धबंदी शामिल हैं, पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।
उन्होंने कहा कि 392 भारतीय मछुआरों एवं 53 अन्य भारतीय असैन्य बंदी फिलहाल पाकिस्तान की हिरासत में है।
इनकी जल्द रिहाई +प्रत्यर्पण के लिए सरकार द्वारा इस मुद्दे को नियमित रूप से पाकिस्तान के साथ उठाया जाता रहा है।
युद्धबंदियों के बारे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन्हें अपनी हिरासत में होने की बात को स्वीकार नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में 1262 भारतीय मछुआरों को विदेशी जल सीमा में गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि विदेशों में विभिन्न त्रासदियों में पिछले तीन साल के दौरान 2102 भारतीय घायल हुए या मारे गये। इनमें से 1575 को वापस लाया गया।
सिंह ने कहा कि इसके अलावा पिछले साल अप्रैल में आये विनाशकारी भूकंप में 35 हजार लोगों को नेपाल से निकाला गया।