Ad

Tag: WomenEmpowerment

कांग्रेस और भाजपा में आज का दिन महिला सशक्तिकरण के नाम रहा

भारतीय राजनीती में आज का दिन महिलाओं के नाम रहा |कांग्रेस और भाजपा की महिलाओं के अलग अलग कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण के ढेरों आश्वासन दिए गए| कांग्रेस के रष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस में महिला नेत्रियों की सुनामी बहाने का आश्वासन दिया तो भाजपा ने महिलाओं को सम्मान के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की बात कही |
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर का भाजपा महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत 11 अशोक रोड, केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में किया गया। विजया रहाटकर मुख्यतः महाराष्ट्र से जुड़ी है। औरंगाबाद से महापौर रही, तथा दो बार अखिल भारतीय महिला मोर्चा में महामंत्री के दायित्व पर कार्यरत रही।
विजया रहाटकर देश की आधी आबादी महिलाओं के कार्य को देशभर में उन्मुक्त से करना चाहती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एजेन्डा को सरकार का कार्य व निर्णय देश भर में लागू करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगी। महिला सम्मान+आर्थिक रूप से सक्षम होना+महिला सुरक्षा+महिला आरक्षण + महिला शिक्षा मूल कार्य रहेगा।
इस अवसर पर जे.पी. नड्डा जी+रामलाल+मृदुला सिन्हा +राष्ट्रीय संगठन महामंत्री +राष्ट्रीय पदाधिकारी लतिका शर्मा+रश्मिधर सूद+रेखा गुप्ता+कनक अग्रवाल+योगिता सिंह+सुधा शर्मा आदि महिलाएं स्वागत समारोह में उपस्थित रही।

सोनिया ने स्वर्गीय राजीवगांधी की ७०वीं जयंती पर पी एम मोदी को नकली सपनों का सौदागर बताया

[नई दिल्ली]कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने अपने पति स्वर्गीय राजीव गांधी की ७० वीं जयंती पर महिला आरक्षण को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला | आज उन्होंने लिखे भाषण को पढ़ते हुए भी श्रोताओं से सीधे संवाद स्थापित किये और बीच बीच में श्रोताओं से सवाल किये और जवाब भी जोर शोर से उनकी पसंद के ही आये | सोनिया ने यह भी कहा कि नकली सपने दिखाने वाले लोग आगे बढ़ गए हैं।
दिल्‍ली में वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 70वीं जयंती के अवसर पर प्रार्थना सभा में भाग लेने के पश्चात श्रीमति सोनिया ने कांग्रेस महिला के सम्मलेन में ओजस्वी भाषण दिया अपनी सरकार द्वारा किये गए महिला कल्याणकारी कार्यों का ब्योरा देने के लिए उन्होंने प्रश्नोत्तरी को माध्यम बनाया |पूछा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किसने किये +शौचाल्य+महिला आरक्षण+पिता की संपत्ति में पुत्री के अधिकार आदि आदि किसने दिलाये इनके जवाब भी उनके फेवर में ही आये |गौरतलब है कि पिछले दिनों नरेंद्र मोदी की सभाओं में महाराष्ट्र +हरियाणा के कांग्रेसी मुख्य मंत्री हूट हो चुके हैं| सम्भत इसीलिए चार राज्यों की विधान सभाओं में होने वाले चुनावों और यूं पी में उपचुनावों में लड़ाई के लिए श्रीमती सोनिया ने कमान अपने हाथों में सम्भाल ली है |
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की ७० वीं जयंती पर कांग्रेस के महिला सम्मेलन में नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते श्रीमती सोनिया ने कहा कि मौजूदा सरकार यूपीए सरकार की योजनाओं को ही लागू कर रही है।
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के प्रण से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा, हमलोगों ने बहुत कुछ किया, लेकिन ये बातें आम लोगों के सामने नहीं आ पाई और वे कुछ लोगों के झांसे में आ गए। नकली सपने दिखाने वाले लोग आगे बढ़ गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदर्भ में सोनिया ने कहा कि कौन नहीं जानता कि निर्मल भारत अभियान की शुरुआत यूपीए सरकार के कार्यकाल में ही की गई थी।
सोनिया ने कहा, कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को आरक्षण के लिए केंद्र की एनडीए सरकार पर लगातार दबाव डालेगी।
फोटो कैप्शन
PresidentPranab Mukherjee, the Vice President, Shri Mohd. Hamid Ansari, the former Prime Minister, Dr. Manmohan Singh and other dignitaries at a prayer meeting, at the Samadhi of former Prime Minister, late Shri Rajiv Gandhi, on his 70th birth anniversary, at Vir Bhoomi, in Delhi on August 20, 2014.

महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र द्वारा प्रत्‍येक जिले से प्रतिवर्ष एक महिला को पुरस्‍कृत किया जायेगा

महिला सशक्तिकरण के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रत्‍येक जिले से प्रतिवर्ष एक महिला को पुरस्‍कृत किया जायेगा|इस पुरस्‍कार में 25 हजार रूपये की नकद राशि तथा एक प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य के लिए प्रत्‍येक जिले से प्रतिवर्ष एक महिला को पुरस्‍कृतकिये जाने की घोषणा की है |
इस घोषणा के अनुसार राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विभिन्‍न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को मान्‍यता देने के लिए स्‍त्री शक्ति पुरस्‍कारों की भांति महिलाओं के मुद्दों तथा सशक्तिकरण की दिशा में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए प्रत्‍येक वर्ष देश के प्रति जिले से एक महिला को आठ मार्च को अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन पुरस्‍कृत किया जायेगा।
श्रीमती गांधी ने कहा कि सामुदायिक विकास एवं राष्‍ट्र निर्माण की दिशा में स्‍थानीय स्‍तर पर गतिविधियों को संचालित करने में महिलाओं को मदद मिलेगी और इसके साथ ही इस पुरस्‍कार से क्षेत्र स्‍तर पर उत्‍कृट योगदान करने वाली महिलाओं को पहचान मिलेगी। इससे समाज में उनका मनोबल बढ़ेगा और इनकी भांति काम करने की अन्‍य महिलाओं को भी प्ररेणा प्राप्‍त होगी। यह पुरस्‍कार देशभर के प्रत्‍येक जिले की एक लड़की अथवा महिला को प्रदान किया जायेगा।
पुरस्‍कार के चयन के संबंध में एक जांच सूची जिला स्‍तरीय समितियों को उपलब्‍ध कराई जायेगी।

मायावती और मुलायम सिंह में शस्त्र और शास्त्र के बजाय ओनली शब्दों का युद्ध जारी है

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

महिला अधिकारों के स्वयंभू नेता

ओये झल्लेया ये हसाडे माननीय राजनीतिक किस दिशा में देश को ले जाने का प्रयास कर रहे हैं ?देख तो संसद में आरक्षण तो दिया नहीं अब आये दिन ४९% महिलाओं का अपमान हो रहा है |दुबई रिटर्न्ड मोनिका बेदी के बाद अब सुश्री मायावती के विषय में भी ऊल जलूल बोला जा रहा है | माननीय मुलायम सिंह यादव ,जो कभी खुद भी टीचर रहे हैं, मायावती को स्वर्गीय कांशीराम से जोड़ते हुए पूछ रहे हैं [१] सुश्री मायावती को श्रीमती कहा जाये?+[२]बहन जी कहा जाए?+ [३]बेटी कहा जाये ?ये तो यारा महिलाओं का सरासर अपमान हैलेकिन हसाडे बहन मायावती ने भी सटीक जवाब देते हुए माननीय को पागल खाने भेजने की सलाह दे डाली है

|झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजाण जी सुनते आये हैं कि सतयोग से द्वापर तक एक नाम राशि वालों में शस्त्र युद्ध होता आया है लेकिन कलयुग की तो बात ही निराली है यहाँ मायावती और मुलायम सिंह यादव में शस्त्र और शास्त्र के बजाय ओनली शब्दों का युद्ध जारी है |अब १६ मई को पता चलेगा कि इनमे से कौन सा संहारक बन कर उभरेगा|