Ad

Tag: World Anti Tobacco Day

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एन सी सी की बटालियनों ने जागरण रैली निकाली :World Anti Tobacco Day

[मेरठ]विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एन सी सी कैडेट्स ने रैली निकाली और प्रदर्शनी लगाई|जिलाधिकारी कार्यालय से डी एम् एन रिणवा ने २२ गर्ल्स बटालियन की रैली को बटालियन का झंडा दिखा कर रवाना किया और नशे से दूर रहने का उपदेश दिया| डी एन इंटर कालेज में लगाई गई| प्रदर्शनी में पोस्टरों और स्लोगनों के माध्यम से तम्बाकू के सेवन से होने वाली हानि को प्रभाव पूर्ण तरीके से दर्शाया गया |इस प्रदर्शनी में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया|इसका विषय “नशा भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है” था|कैडेट्स ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ग्रहण की |७२ बटालियन के मेजर एस के शर्मा+सरबजीत कपूर+मुकेश कुमार+राम बहादुर +भू प्रकाश शर्मा+अलोक कुमार [जिला मद्दनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी]आदि ने नशे की बुराइयों पर प्रकाश डाला|