Ad

Tag: WorldCouncilOfReligions

संत राजिंदर सिंह जी महाराज के ६८ वें जन्मोत्सव की खुशियाँ संगत ने लुटाई

Sant Rajinder Singh Ji Maharaj BIRTH Day Celebration

Sant Rajinder Singh Ji Maharaj BIRTH Day Celebration

[मेरठ]संत राजिंदर सिंह जी महाराज का ६८ वां जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति धूम धाम से मनाया गया |संत राजिंदर सिंह जी सावन कृपाल रूहानी मिशन+वर्ल्ड कौंसिल रिलीजन्स +साइंस आफ स्प्रिटुअलिटी के प्रमुख संत है|
मेरठ छावनी स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन के रूहानी सत्संग सावन आश्रम के प्रांगण में जन्मोत्सव मनाया गया |प्रचारक गजराज पाल ने महाराज की प्रेरणा दायक जीवनी पर प्रकाश डाला |शिकागो से प्रसारित महाराज जी का सन्देश श्रद्धाभाव से सुना गया |अपने वीडियो सन्देश में महाराज ने कहा कि मानव जब शरीर धारण करता है तब उसे जन्म कहा जाता है|खुशियाँ मनाई जाती है +मिठाइयां दी जाती है और अपने सेज सम्बन्धियों के साथ प्रसन्नता बांटी जाती है |ऐसा खुशियों भरा व्यवहार प्रत्येक दिन मनाना चाहिए क्योंकि प्रत्येक दिन हम जब सो कर जागते हैं तो वोह हमारा नया जन्म होता है| इसीलिए प्रत्येक दिन को जन्म दिन कि तरह मनाया जाना चाहिए| उन्होंने मानव जीवन को जग को सुगन्धित करने वाले गुलाब और जग को प्रकाश देने वाले चिराग की भन्ति ढालने का भी आह्वाहन किया रात्री ९ बजे हजारों की संख्या में एकत्रित प्रत्येक आयुवर्ग की संगत ने नाच नाच कर एक दूसरे को महाराज के जन्म दिन की बधाई बांटी
मिशन के स्थानीय प्रधान सुरेन्द्र कपूर +कृष्ण बजाज के सञ्चालन में दर्शन अकेडमी के बच्चों+बाल सत्संग ने भजन गायन से सांगत को निहाल किया + |अंत में गुरु का अटूट लंगर भी छकाया गया |
गौरतलब है के संत राजिंदर सिंह जी महाराज सम्पूर्ण विश्व में ध्यान अभ्यास द्वारा प्रेम+एकता +शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं|पांच डॉक्ट्रेट की उपाधियों से सम्मानित एम एस संत राजिंदर सिंह जी वर्तमान में शिकागो में वरिष्ठ टेक्नोक्रेट हैं |विश्व में इनके १८०० केंद्र हैं ५५ भाषाओं में इनका आध्यात्मिक साहित्य छप चुका है|मुख्यालय दिल्ली में और अंतराष्ट्रीय मुख्यालय अमेरिका में है |