Ad

वियतनामी एयर क्राफ्ट में बिकिनी शो

वियतनाम एयरलाइन की एक एयर लाइंस कंपनी ने अपने एयर क्राफ्ट में बिकिनी शो का आयोजन कराया जिसके लिए कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है|
फ्लाइट में तीन अगस्‍त को हुए बिकनी शो पर वियतनाम के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने कड़ा ऐतराज जताया है। इसके साथ ही प्रशासन ने कंपनी पर 960 डॉलर (53064.96 रुपये) का जुर्माना भी लगाया है।
एयरलाइन कंपनी ने नागरिक उड्डयन प्रशासन को लिखे पत्र में बताया है कि हो ची मिन्ह से नह तरांग को जाने वाली पहली फ्लाइट में बिकनी शो के आयोजन में सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया गया था।
दरअसल फ्लाइट में हुए तीन मिनट के बिकनी शो का एक क्लिप युट्यूब पर अपलोड किया गया है, जिसमें कुछ लड़कियों को रेड बिकनी में ‘आई एम क्रेजी फॉर बनाना’ गाने पर थिरकते हुए दिखाया गया है।