Ad

टोलप्लाजाओ पर”जाम”की रौनक से हाइवेज की स्पीड का मजा हो रहा बेमजा

Western UP Toll Plaza Sivaya

Western UP Toll Plaza
Sivaya

[नई दिल्ली]टोलप्लाजाओ पर”जाम”की रौनक से हाइवेज की स्पीड का मजा हो रहा बेमजा |भारत के प्रधान मंत्री
ने नोटबंदी के ऐतिहासिक फैसले के साइड इफेक्ट्स से उबरने के लिए ५० दिन का समय माँगा है लेकिन टोल प्लाजाओं पर टोल माफ़ी की अवधि २७ दिसंबर के बजाय केवल २ दिसंबर तक ही रखी |इसके फलस्वरूप यहां भी अव्यवस्था दिखाई देनी लाजमी हो गई |
नोटबंदी पीड़ित टोलप्लाजा पर फिर से रौनकी जाम लौटने लगे हैं |८ नवम्बर की रात से लागू नोटबंदी के पश्चात् नकदी की कमी से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने के लिए देश के टोलप्लाजा पर टोलटैक्स समाप्त कर दिया गया था|जिसके फलस्वरूप टोलप्लाजाओ पर गाड़ियां तो गाड़ियां प्लाजा का स्टाफ भी नदारद हो गया |वाहन शान से धूल उड़ाते निकलने शुरू हो गए|
दिसंबर की तीसरी सुबह से टोल वसूली शुरू कर दी गई है |जाहिर है स्टाफ लौट आया +बाउंसर्स की दबंगई रौनक लौट आई |पेटीएम्+ऑनलाइन पेमेंट+के बावजूद केश पेमेंट की मारामारी दिखाई दे रही है|
ऐसा नहीं के देश के टोलप्लाजाओ पर सुधार नही हुए |भारत के टोलप्लाजाओ पर कंप्यूटराइज्ड पेमेंट चालू कर दी गई है|इस विषय में यह कहाँ लाजमी है के अमेरिका जैसे विकसित देश में भी टोलप्लाजा पर टोल की पेमेंट कंप्यूटराइज्ड नहीं है जबकि भारत में इस दिशा में सफलता हासिल कर ली गई है |
इस सबके बावजूद टोलप्लाजाओ पर वाहनों की भीड़ से लग रहे जाम से हाइवेज की स्पीड का आनंद बेमजा हो जाता है