Ad

Archive for: September 2012

मानव और मशीन के बीच तालमेल जरूरी=नौसेना प्रमुख जोशी

मानव और मशीन के बीच तालमेल जरूरी है
पनडुब्बी भेदी विशेषग्य एडमिरल जोशी ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय समृद्धि के लिए एक सागरीय ताकत के तौर पर नौसेना के प्रमुख के नाते वह यह तय करेंगे कि भारत की समुद्री सुरक्षा में कोई खाई नहीं रहे। पनडुब्बी युद्ध के माहिर माने जाने वाले एडमिरल जोशी ने कहा कि सुरक्षा से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मानव और मशीन के बीच तालमेल जरूरी है |
मौजूदा संसाधनों के सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए नौसैनिकों को पेशेवर तरीके से तैयार रहने की जरूरत है।
एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी ने नौसेना के 23 वें प्रमुख के तौर पर दायित्व संभाल लिया है । शुक्रवार३१ अगस्त को नौसेना मुख्यालय के बाहर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद उन्होंने निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा से यह जिम्मेदारी संभाली।एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी ने नौसेना के 23 वें प्रमुख के तौर पर दायित्व संभाल लिया है । शुक्रवार३१ अगस्त को नौसेना मुख्यालय के बाहर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद उन्होंने निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा से यह जिम्मेदारी संभाली।
५८ वर्षीय एडमिरल जोशी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात आउट गोइंग एडमिरल वर्मा ने अपने कार्यालय में नौसेना प्रमुख की दूरबीन इन कमिंग एडमिरल जोशी को सौंपी।
पश्चिमी कमान के कमांडर रहे जोशी का कार्यकाल २०१५ तक है इस दौरान नेवी ने कई नए सुधार किये जाने है|
।पहले कमांडर के रूप में जे एस हाल का नाम नेवी इतिहास में दर्ज़ है

एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी बने चीफ आफ नवल स्टाफ

एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी ने नौसेना के 23 वें प्रमुख के तौर पर दायित्व संभाल लिया है । शुक्रवार३१ अगस्त को नौसेना मुख्यालय के बाहर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद उन्होंने निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा से यह जिम्मेदारी संभाली।
५८ वर्षीय एडमिरल जोशी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात आउट गोइंग एडमिरल वर्मा ने अपने कार्यालय में नौसेना प्रमुख की दूरबीन इन कमिंग एडमिरल जोशी को सौंपी।
पश्चिमी कमान के कमांडर रहे जोशी का कार्यकाल २०१५ तक है इस दौरान नेवी ने कई नए सुधार किये जाने है|

दहेज़ हत्यारे को ताउम्र सजा हो=तीरथ

दहेज हत्या के दोषियों के लिए कम से कम उम्रकैद की सजा का प्रावधान होना चाहिए |
महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ आज कल दहेज उत्पीड़न के कारण महिलाओं की मौत के मामलों में कमी नहीं आने से नाराज हैं और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कानून में संशोधन के लिए जल्द कानून मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि बीते साल देश में दहेज हत्या के आठ हज़ार से अधिक मामले सामने आए थे।
इस प्रस्ताव में आरोप साबित होने पर दोषियों के लिए आईपीसी की धारा 304(बी) के तहत सिर्फ उम्रकैद का प्रावधान हो जबकि फिलहाल इस जुर्म के लिए न्यूनतम 7 साल और अधिकतम उम्रकैद का प्रावधान है।
तीरथ ने कहा कि दहेज के लिए होने वाली हत्याओं को हतोत्साहित करने के लिए कड़े कदम उठाने जरूरी हैं। इसके लिए उम्रकैद की सजा सबसे उचित विकल्प है।

चिदम्बरम ने यशवंत और परिजनों के फोन टैप कराये

कांग्रेस के आक्रामक रुख को देखते हुए अब भाजपा ने भी कोयले के साथ साथ दुसरे मुद्दो पर भी दबाब बनाना शुरू कर दिया है|
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आक्रामकता के साथ कहा है कि जब उन्होंने वित्त मंत्री पी चिदंबरम से जुड़े एयरसेल-मैक्सिस मामले को उठाया था तब तत्कालीन सरकार ने उनके तथा उनके परिजनों के फोन टैप कराये थे|
एक संवाददाता सम्मेलन में यह गंभीर आरोप लगाते हुये श्री सिन्हा ने कहा कि फोन टैप जैसी इन हरकतों से वह डरते नहीं हैं और कांग्रेस लाख प्रयास कर ले, लेकिन उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की आदत है कि वह अपने खिलाफ बोलने वालों के विरुद्ध किसी भी हद तक जा सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने लाखों करोड़ रुपये के कोयला खदान घोटाले में अपनी सरकार के घिरने के बाद शर्मिंदगी महसूस करने की बजाय अपने सांसदों को भाजपा पर पलटवार करने की नसीहत दी है। यह कैसी राजनीति है।
यशवंत सिन्हा ने सोनिया गांधी पर घमंडी होने का आरोप लगाया है | इसी कारण कांग्रेसी सांसदों और नेताओं को भाजपा पर पलटवार करने को कहा गया है। श्री सिन्हा ने पूछा कि क्या लोकतंत्र में विपक्ष से बात करने का यही तरीका है।
वाजपेयी सरकार की याद दिलाते हुये उन्होंने कहा कि उनके समय में ऐसी स्थिति में वाजपेयी स्वयं विपक्ष को साथ लाने की बात कहते थे, लेकिन यहां तो सब उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस घोटाले के पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी।
उन्होंने 2जी मामले में मुरली मनोहर जोशी के साथ कांग्रेस के व्यवहार की याद दिलाते हुये कहा कि वहीं कांग्रेस का असली चरित्र है। वह तो वास्तव में ऐसे मुद्दों पर बहस ही नहीं चाहती है। सिन्हा ने कांग्रेस पर बदले की भावना से काम करने और अपने विरोधियों के खिलाफ सीबीआई का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।
उनहोंने कहा कि किस प्रकार कांग्रेस सरकार ने भाजपा के केन्द्रीय मंत्री अरुण शोरी तथा अन्य के खिलाफ समय-समय पर सीबीआई जांच का प्रयास किया लेकिन उन्हें क्या हासिल हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री सीएजी की संस्था को खत्म करने और उसका महत्व कम करने का प्रयास कर रहा है इसके नतीजे लोक तंत्र के लिए अच्छे नहीं होंगें|

ब्रिटेन में भारतीय स्वर्णाभूषण छुपा कर पहने

भारतीयों का कनक [स्वर्ण][गोल्ड]प्रेम आज कल अन्तराष्ट्रीय चर्चा का विषय बना हुआ है|
देश में तो सोने के आभूषणों की लूट चल ही रही है अब ब्रिटेन में लीसेस्टर के ईस्ट मिडलैंड्स शहर की पुलिस ने भारतीय मूल की महिलाओं को अपने स्वर्ण आभूषण छिपा कर रखने की सलाह दी है।
महिलाओं को घर से बाहर चलते समय अपने सोने के आभूषणों को कपड़ों या किसी स्कार्फ से ढंक कर रखने की सलाह दी जा रही है|
यहाँ भारतीय समुदाय के लोग काफी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारतीयों के स्वामित्व वाली आभूषण की दुकानों में हाल के दिनों में लूटपाट की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
विशेषतौर पर लिटिल इंडिया कहे जाने वाले इलाके बेलग्रेव रोड पर झपटमारी की घटनाएं काफी हो रही हैं।
कतार से आभूषणों की दुकानें होने के कारण बेलग्रेव रोड को ‘गोल्डन माइल’ भी कहा जाता है।
इससे पूर्व चीन के मीडिया ने भारत में सोने के प्रेम का मज़ाक उड़ाया था |चीन में कहा जा रहा है कि भारत में एक भिखारिन छोटी लड़की भी कानों में सोने के कुंडल पहनती है|पुरुषों में भी विभिन्न सोने के आभूषण पहनने का चलन है|

आमिर सत्य मेव जयते खान टाइम के टाप पर

बॉलीवुड के ढर्रों को तोड़ते जा रहे मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान को अमेरिकी मैगजीन ‘टाइम’ ने अपने कवर पेज पर जगह दी है।
अपने पहले टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ से देशभर में चर्चा बटोरने के कारण यह सम्मान दिया गया है| टीवी के इस रियल्टी शो के जरिए कन्या भ्रूण हत्या और मेडिकल क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को ना केवल उठाया गया वरन मुद्दों का समाधान खोजने का भी प्रयास किया गया |इस शो के कुछ मुद्दों को कुछ राज्यों में स्वीकार करके लागू करने की भी घोषणा की गई है|
अपरान्ह ११ बजे दिखाए गए इस इस शो की पूरे देश में काफी तारीफ हुई, लोगों ने भी इसे काफी पसंद किया था।रामायण और महाभारत जैसे सीरियल्स के बाद रविवार के अपरान्ह ११ बजे के टाईम को प्राईम टाईम बना दिया गया|
आमिर की तस्वीर इस पत्रिका के एशियाई संस्करण में होगी इससे पहले फिल्मी हस्तियों में [१९७६] में परवीन बॉबी, [२००३] में ऐश्वर्या राय और [2004 ]में शाहरूख खान की तस्वीर ‘टाइम’ के कवर पेज पर छप चुकी हैं|
यह अंक अगले सप्ताह बाजार में आएगा।
पत्रिका के कवर पेज का कैप्शन है ‘खान्स क्वेस्ट’। इस पेज का शीषर्क कहता है- क्या एक अभिनेता देश को बदल सकता है।

ग्यारहवीं कक्षा में फ़ैल सात बसंतियों का वोल्टेज ड्रामा

कूद जायेंगीं फांद जायेंगीं मर जायेंगीं |यह कहने वाली एक दो नहीं पूरी सात बसन्ती|
यह धमकी किसी मौसी को नहीं बल्कि कालेज के प्रिंसिपल को दी गई |
शोले के वीरू की तर्ज़ पर यह धमकी सहारनपुर एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में फेल हुई सात छात्राओं ने दी |
वीरू की तरह शादी के लिए नहीं वरन ११ वी कक्षा में उतीर्ण कराने के लिए यह हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया|
करीब चार घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बावजूद भी लड़कियों को फ़ैल ही कर दिया गया|
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये छात्राएं पहले कालेज की छत पर चढ़ गईं और उन्होंने वहां से नीचे कूदने की धमकी दी। किसी तरह मनाकर उन्हें छत से उतारा तो उन्होेंने प्रबंधन और शिक्षकों पर परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कॉलेज में अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में डीआईओएस ने खुद कॉपियों की जांच करवाई तो सातों छात्राएं फेल ही पाई गई। उसके बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया। इस प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कॉलेज के प्रधानाचार्य आशा सक्सेना और अन्य शिक्षिकाओं ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वे नीचे उतरने को तैयार नहीं हुईं।
बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने काफी देर समझाकर कर सातों छात्राओं को छत से नीचे उतरवाया। नीचे आने पर छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने कक्षा 11 की परीक्षा दी थी। इसमें उन्हें लगातार दूसरी बार जानबूझकर फेल कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने काफी हंगामा किया।
छात्राओं ने प्रबंधन पर उनका उत्पीड़न किए जाने का भी आरोप मढ़ा। उन्होंने बताया कि वे इस मामले को लेकर कमिश्नर और डीएम से लेकर अन्य विभागीय दफ्तरों में भी जा चुकी हैं, मगर कहीं भी न्याय नहीं मिला। जानकारी मिलने पर छात्राओं के समर्थन में पुनीता गौतम सहित कुछ अन्य लोग भी कॉलेज पहुंचे।
इस ड्रामे के बाद कालेज प्रशासन ने तत्काल कापियों की जांच करवाई|
इस शिकायत के आधार पर ही

दो अन्य छात्राओं की कॉपी भी देखी गईं। इनमें से एक में गड़बड़ी मिलने पर डीआईओएस उसे साथ लेकर चले गए।
उन्होंने कहा कि इसमें गलती साबित होगी, तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

कायनात का प्रेमी ही परमात्मा को पाता है

कहा भयो जो दोऊलोचन मूंदी कै
बैठ रहिओ बक धिआनु लगाइयो
न्हात फिरिओ लीए सात समुद्रन
लोक गइओ परलोक गवाइओ
बास कीओ बिखिअन सो बैठि कै
ऐसे ही ऐसे सु बैस बिताइओ

सच कहूँ सुनि लेहु सभै
जिनि प्रेम कीओ तिन ही प्रभु पाइओ

भाव : दोनों आँखें मूंद कर बगुले की तरह बैठने से क्या होगा जबकि अन्दर मन में कपट भरा हो .
ऐसा व्यक्ति सात समुंदर पार करके तीर्थों में नहाता फिरे तो समझो उसका इहलोक और
परलोक दोनों बेकार हैं . विषय – विकारों में सदा लिप्त रहने वाला अपनी आयु यूँ ही गवां
देता है . मैं सच कहता हूँ परमात्मा को वही पाता है जो उसे और उसकी कायनात से प्रेम करता है.
वाणी गुरु गोबिंद सिंह जी