Ad

Archive for: November 2012

सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री येरन नायडू का दुखद निधन:

सड़क हादसे में तेलूगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री किंजारपू येरन नायडू [ वी आई पी की मृत्यु ] कीमौत हो गई | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस दुखद निधन पर शोक जताया है। आध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में जन गवाने वाले श्री नायडू मात्र 55 साल के थे।2004 में भाकपा (माओवादी) ने श्रीकाकुलम जिले में उनके वाहन को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग विस्फोट किया था. उस समय श्री नायडू बाल-बाल बचे थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस कार से नायडू [येरान्ना ] जा रहे थे, वह बीते तड़के दो बजे श्रीकाकुलम के रन्स्थालम के करीब एक लॉरी से टकरा गई। दुर्घटना के बाद नायडू के तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।1982 में तेलुगू देशम पार्टी के गठन के तुरंत बाद इससे जुड़ने वाले येरन नायडू 1983 से लेकर चार बार आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1996 से कई बार लोकसभा सदस्य के रूप में भी निर्वाचित हुए. हालांकि, 2009 में वह श्रीकाकुलम से लोकसभा चुनाव हार गए. अपने 30 साल के राजनीतिक करियर में उन्हें एक और बार उस समय हार का सामना करना पड़ा जब उन्होंने 1991 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा. विधायक और सासद के अलावा 90 के दशक में केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनके परिवार में उ


सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री येरन नायडू का दुखद निधन:

नकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।बीते माह एक और सेलेब्रेटी जस पाल भट्टी का भी सड़क दुर्घटना में निधन हुआ था|

यातायात पखवाड़े में छावनी और आउटर इलाके उपेक्षित

मेरठ के एसएसपी के. सत्यनारायण ने गुरुवार को यातायात पखवाड़ा के आयोजन को शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर यातायात जागरुकता रैली निकाली। पहले दिन अभियान के दौरान 38 वाहनों के चालान किए गए और मौके पर ही शमन शुल्क वसूला गया।देर शाम ट्रैफिक पुलिस ने कारों से हूटर, काली फिल्म व प्रेशर हार्न उतारने का अभियान चलाया लेकिन आउटर इलाकों के अलावा देर शाम छावनी के छेत्र इस आयोजन से अलग थलग या उपेक्षित दिखाई दिए|जाम लगे और रोड एक्सिडेन्ट्स भी हुए|
एक नवंबर से शुरू होने वाले यातायात पखवाड़ा का पुलिस लाइन से शुभारंभ किया गया। [पोलिस कप्तान एसएसपी] ने यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। रैली में एनसीसी व स्कूली बच्चे शामिल रहे, जिनके हाथों में यातायात नियमों के स्लोगन लिखे पोस्टर थे। रैली का समापन बेगमपुल चौराहे पर हुआ। इससे पूर्व बहुउद्देशीय हाल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मेरठ कालेज के प्राचार्य एनपी सिंह, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा व राजीव त्यागी, डा, तनुराज सिरोही के अलावा एसपी ट्रैफिक वजीह अहमद, एसपी सिटी ओपी सिंह, एसपी क्राइम सुधीर कुमार, सीओ कोतवाली राहुल मिठास, सीओ ट्रैफिक हफीजुर्ररहमान, पीआरओ सुधीर कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। । मौके पर चालान कर शमन शुल्क वसूलने के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया।
इस आयोजन में संभवत कैंट के इलाकों को शामिल नहीं किया गया इसीलिए त्योहारों के इस सीजन में निरंतर संकरे होते जा रहे सदर बाज़ार जैसे भीड़ भाड़ वाले बाज़ार में जहाँ पैदल चलना मुश्किल था वहां दुपहियों के अलावा तीन [रिक्शा]और चार पहिया[कार] वाहन भी घुसे हुए थे |इनके कारण पूरे बाज़ार में जाम की स्थिति रही|करवा चौथ के लिए शोपिंग करने आये अधिकांश लोग व्यवस्था को कोसते दिखाई दिए|
कमिश्नर चौराहे पर तो ट्रेफिक कांस्टेबिल इतने तनाव में थे कि नीली बत्तियों वाली गाड़ियों को निकालने के लिए सभ्रांत लोगों से गाली गलौच तक करते देखे गए|
मेरठ हापुड़ मार्ग पर फफूंदा गावं के समीप मेरठ से हापुड़ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस[सोहराब गेट डिपो] ने बाईक सवार परिवार को रौंद दिया|बाईक सवार अलाउद्दीन और जुबैर[३ साल]फैज़ल[५]कीमृत्यु हो गई|बुरी तरह से घायल सायरा की हालत नाज़ुक बताई जा रही है| ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया गया है|

अरविन्द केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के राजनीतिक अखाड़े में आरोपों का लंगर घुमाया और लौट गए

केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के फर्रुखाबाद के राजनीतिक अखाड़े में अरविन्द केजरीवाल ने आरोपों का लंगर घुमाया और दिल्ली लौट गए |इस रैली में अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर खुर्शीद को बचाने का भी आरोप लगाया और खुर्शीद को गिरफ्तार किये जाने की मांग को दोहराते हुए चुनावों में सलमान के विरुष किसी विकलांग को जिताने का अहवाह्न भी किया|
गौरतलब है कि भ्रस्टाचार के आरोप डाक्टर जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर लगाये गए हैं इस ट्रस्ट के चेयर मेन डाक्टर जाकिर हुसैन के नवासे सलमान खुर्शीद हैं|सलमान कांग्रेस के मंत्री हैं लेकिन अब ट्रस्ट को बचाने के लिए कांग्रेस सामने आ रहे है और इसके लिए इस रैली का विरोध करने के लिए भी कांग्रेस के कार्यकर्ता में सलमान हूँ की टोपी लगाये आगे आये |
सलमान खुर्शीद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मिल रही फर्रुखाबाद आने की चुनौती को स्वीकार किया और यहां आकर सलमान खुर्शीद के विरोध में रैली निकाली। उन्होंने अपने आरोप को दोहराते हुए कहा कि खुर्शीद और उनकी पत्नी ने डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के जरिए अशक्त लोगों के पैसे का गबन किया है। यूपी सरकार अब इस मामले में लीपा-पोती कर रही है। केजरीवाल ने स्थानीय जनता से अपील की कि वे खुर्शीद को माकूल जवाब देने के लिए अगले चुनाव में किसी अशक्त व्यक्ति को मैदान में उतारकर उसे विजयी बनाएं।
सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट के खिलाफ गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को फर्रुखाबाद में कांग्रेसियों का कड़ा विरोध भी झेलना पड़ा। केजरीवाल और उनके समर्थकों ने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक यहां रैली कर सलमान को अगले चुनाव में वोट नहीं देने की अपील की केजरीवाल ने कहा कि हम गिने चुने विकलांग लोगों के साथ प्रधानमंत्री जी से मिलने गए। लेकिन वहां पर पुलिस ने हमें गिरफतार कर लिया। जब हमने कारण पूछा तो कहा गया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरा है। केजरीवाल ने मांग की कि ऐसे प्रधानमंत्री को तुरंत इस्‍तीफा दे देना चाहिए, जिसे अपने ही देश के चंद गिने चुने विकलांगों से डर लगता है।
केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद से पूछा कि वह किसे डराना चाहते हैं। यहां कोई डरने वाला नहीं है। सलमान खुर्शीद के 25-30 समर्थकों ने कुछ जगहों पर काले झंडे दिखाए। रैली के समर्थन में ५००० लोगों के पहुँचाने का दावा किया गया है|

अरविन्द केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के राजनीतिक अखाड़े में आरोपों का लंगर घुमाया और लौट गए


मेरा कहना है कि सलमान खुर्शीद 25-30 आदमियों के बल पर चुनाव कैसे जीतेंगे। उन्‍होंने चुनौती देते हुए कहा कि अभी भी हम लोगों को वापस जाने में कुछ घंटे का वक्‍त है। कुछ कर सकते हैं सलमान खुर्शीद तो कर लें।
मंच के नीचे भी माहौल गरम रहा। दोनों के समर्थकों में झड़प हुई। रैली स्‍थल के आसपास स्‍थानीय कांग्रेस नेताओं ने ‘मैं सलमान हूं’ लिखी टोपी पहन रखी थी। कायमगंज इलाके में भी बी के यू और कांग्रेसियों में झड़प हुई |
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) ने गत दिनों फर्रुखाबाद में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इस पर खुर्शीद ने अपने समर्थकों के बीच केजरीवाल को फर्रुखाबाद जाकर लौटने की चुनौती दी थी। इसी कारण केजरीवाल की सभा से पहले सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। केजरीवाल ने खुद हमले की आशंका भी जताई थी। स्‍थानीय प्रशासन ने फर्रुखाबाद में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किए थे। लेकिन इन सबके बावजूद आईएसी और कांग्रेसियों के बीच झड़पें हुईं। इस रैली में पीड़ित विकलांगों ने ट्रस्ट की धांधलियों को उजागर किया |मनीष शिशोदिया और संजय सिंह ने मंच संचालन किया जबकि कुमार विशवास ने ओज और व्यंग से भरी कवितायेंभी सुनाई और वाहवाही भी लूटी

लालचंद कटारिया को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पद पर एडजस्ट किया

लालचंद कटारिया को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पद पर एडजस्ट किया

वर्तमान मंत्री मंडल में नंबर दो की पोजीशन पर बैठे रक्षा मंत्री ऐ के एंटोनी के एतराज को दूर करते हुए लालचंद कटारिया को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पद पर एडजस्ट कर दिया गया है|केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री के दफ्तर से बैरंग लौटे लालचंद कटारिया ने अपना नया कार्यभार ग्रहण कर लिया है | नए पद भार पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय बदले जाने को लेकर कोई विवाद नहीं है क्योंकि यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। कटारिया ने कहा है कि वह तो पहले से ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं इसीलिए यह विभाग उनके दिल के करीब है, उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं का वर्णन करते हुए कहा कि उनका विशेष जोर मनरेगा को मजबूत करना है और वह पंचायतों को आईटी से जोडऩे में विशेष दिलचस्पी लेंगे।कटारिया ने जब आज अपने कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया तो केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि कटारिया को पहले रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया था पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री ए के एंटनी के विरोध के बाद उन्हें ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा संचार व सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा को जहाजरानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि कपड़ा राज्य मंत्री पानबाका लक्ष्मी को पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह ने यदपि रविवार के फेर बदल को अंतिम फेर बदल कहा था मगर उसके बाद तीन दिनों में चार बदलाव हो चुके हैं|

मुकेश अम्बानी के शेयरों पर भी केजरीवाल की टेडी नज़र लग ही गई :गिरावट शुरू

मुकेश अम्बानी के शेयरों पर भी केजरीवाल की टेडी नज़र लग ही गई :गिरावट शुरू

आई ऐ सी के नेता अरविन्द केजरीवाल के कल के हंगामे के फलस्वरूप आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर टूटने शुरू हो गए हैं|आज सुबह सवा दस बजे तक १.४६%की गिरावट से ११. ७५ रुपये टूट गया | 793.50 -11.75 -1.46%
बीते दिन ८०५.२५ पर बंद हुआ शेयर आज सुबह ७९९.०५ से लुडकता हुआ ७९३.५० तक जा पहुंचा|गोरतलब है कि कल बुधवार को अरविन्द केजरीवाल कि टीम ने रिलायंस के मुकेश अम्बानी और सरकार के बीच सांठ गाँठ का आरोप लगाते हुए कृष्णा गोदावरी(के जी बेसिन)में से गैस निकालने के कांट्रेक्ट को निरस्त किये जाने और उसका अडिट कैग से करवाने की मांग की है|
बेशक केजरीवाल की सभा में केजरीवाल का विरोध भी हुआ और ३ लाख करोड़ कि कंपनी रिलायंस ने केजरीवाल के आरोपों को नकारने में कोई देर नहीं की मगर इस नए खुलासे के बाद से बाज़ार सहमा जिसका आज सुबह से प्रभाव दिखाई दे रहा है | उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व केजरीवाल ने डी एल ऍफ़ और राबर्ट वढेरा के बीच नेक्सस का खुला किया तब भी डी एल ऍफ़ के शेयरों में गिरावट आनी शुरू हो गई उसके बाद अब रिलायंस से भी निवेशकों का भरोसा डगमगाता जा रहा है|