Ad

Category: Crime

भाजपा विधायक पर करीब दस राउंड फायरिंग

उत्तर प्रदेश के सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दो व्यक्तियों ने दस राउंड गोली चलायी. | इस घटना में सोम बाल-बाल बच गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फायरिंग उस समय की गई जब सोम सरधना स्थित अपने आवास के बाहर पैदल टहल रहे थे|
इस दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति वहां पहुंचे जिन्होंने सोम को निशाना बनाते हुए उन पर करीब 10 राउंड फायरिंग की | विधायक ने किसी तरह फायरिंग से बचते हुए भाग कर अपनी जान बचाई.
इस घटना से भाजपा नेताओं में गहरा आक्रोश है.| विधायक ने इस मामले में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है |
भाजपा ने कहा कि पुलिस यदि जल्दी ही भाजपा विधायक के हमलावरों को गिरफ्तार नही करती तो भाजपा कडा कदम उठाने को मजबूर होगी.
.

उत्तर प्रदेश के सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दो व्यक्तियों ने दस राउंड गोली चलायी. |

‘द इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स’ के निर्माता बैसेले नाकौला गिरफ्तार

इस्लाम विरोधी फिल्म बनाने वाले निर्माता नाकौला बैसेले नाकौला को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब उसे लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश किया जाना है। सुरक्षा कारणों से यह पता नहीं चल पाया है की उसे किस अदालत में पेश किया जाएगा| स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, फिल्मकार की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अदालत में पेशी की संभावना है। नाकौला को पूछताछ के लिए इस महीने की शुरूआत में हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया इस फिल्म निर्माता की बनाई फिल्म पर मुस्लिमों ने इस्लाम को गलत तरीके से पेश कर उसका अपमान करने का आरोप लगाया। फिल्म के विरोध में अरब जगत में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए। इन प्रदर्शनों में कई लोगों की जान गई और अमेरिकी स्कूलों, दूतावासों और कारोबारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। नाकोउला की फिल्म ‘द इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स’ की वजह से दुनियाभर के मुस्लिम देशों में विरोध प्रदर्शन हुए।वर्ष 2011 में एक दूसरे मामले में उसे जमानत मिली हुई है|अधिकारियों की नजर उस पर थी कि वह जमानत की शर्तो का पालन कर रहा है या नहीं? अभी तक अभिव्यक्ति के अधिकार के नाम पर उसे अभी दान मिला हुआ था मगर इस विषय में हाल ही में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के सम्मलेन में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी कार्यवाही की मांग की थी| अब सब तरफ अमेरिका का विरोध होने पर संभवत यह गिरफ्तारी हुई है|

‘द इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स’ के निर्माता बैसेले नाकौला गिरफ्तार

६० करोड़ रुपयों का सर्विस टेक्स नहीं भरा और राष्ट्र सेठ सम्मान लाभ उठा रहे हैं|


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

६० करोड़ रुपयों का सर्विस टेक्स नहीं भर रहे और मजे में राष्ट्र सेठ के सम्मान लाभ उठा रहे हैं|

एक आम भारतीय

ओये झाल्लेया ये कानून का क्या मज़ाक उड़ाया जा रहा है|ओये हम पर तो अगर ६० रुपये का कर्ज़ चड जाये तो हमारे कनेक्शन काट डाले जाते हैं यहाँ तक कि
घर को भी नीलाम करने की कवायद शुरू हो जाती है और से माननीय किंग फिशर एयर लाइंस वाले ६० करोड़ रुपयों का सर्विस टेक्स नहीं भर रहे और मजे में राष्ट्र सेठ के सम्मान लाभ का आनंद उठा रहे हैं|इन्हें राहत देने के लिए एविएशन सेक्टर में ऍफ़ डी आई को भी मंजूरी दे दी गई है| दिखावे के लिए कंपनी के बैंक एकाउंट्स जरूर फ्रीज कर दिए गए हैं|आज कल तो चालाक लोग एक एकाउंट फ्रीज होने पर झट दोसरा एकाउंट खोल लेते हैं|ओये इस भारत और इंडिया की दूरी कब कम होगी??

झल्ला

हां भाई इस मामले में तो यही कह सकता हूँ कि समर्थ को नहीं दोष गुसाईं

ड्रीम लाइनर के ड्रीम को बेंगलूर में एक पक्षी ने झटका दिया

एयर इंडिया के ड्रीम लाइनर के ड्रीम को झटका लगा है|गुरूवार को घेरलू उडान पर बंगलूर में लैंड करते समय एयर इंडिया का ड्रीम लाइनर एक पक्षी से टकरा गया|सुबह नौ बजे घटी इस घटना से कोई नुकसान की खबर नहीं है |

एयर इंडिया के ड्रीम लाइनर के ड्रीम को झटका लगा है|

२५०+ केपेसिटी वाले इस ड्रीम लाइनर में केवल 127 यात्री ही थे सभी १२७ यात्री सुरक्षित बताये गए हैं|

रोमांटिक फिल्मो के किंग यश चोपड़ा ने आज आठ दशक पूरे किये

रोमांटिक फिल्मो के किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा ने आज अपनी ज़िंदगी के 80 साल पूरे कर लिए| जमोस न्यूज डाट काम परिवार की तरफ से बधाई \यश चोपड़ा के इस खास दिन पर शाहरुख ने खान ने यश चोपड़ा को एक अनोखा उपहार दिया हैं उन्होंने एन डी टी वी पर यश चोपड़ा के साथ उनकी अब तक की ज़िंदगी के बारे में बात की और साथ ही उनके अब तक के फिल्मी करियर से जुड़े कई ऐसे पहलुओं को सामने लाये जिनके बारे में किसी को अभी तक नहीं पता।
शाहरुख खान की अधिकतर बड़ी और हिट फिल्में यश राज और उनके बैनर के साथ ही बनी हैं। ।
आज की जेनरेशन में शाहरुख ही एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने यश चोपड़ा के साथ इतना काम किया है। इस ईवेंट को बहुत बड़े स्तर पर करने का प्लान किया गया है। यश चोपड़ा आमतौर पर कैमरे को फेस करना पसंद नहीं करते हैं। एन डी टी वी पर हुई इस बातचीत में बताया गया कि रोमांटिक फिल्मों की शुरुआत करने से पहले यश चोपड़ा बहुत ही गहरी सोच वाली फिल्में बनाते थे।
शाहरुख की यश चोपड़ा के साथ पहली फिल्म डर जो कि 1993 में रिलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल हुई उसके बाद शाहरुख ने यश चोपड़ा के साथ और भी कई फिल्में की। जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) दिल तो पागल है(1997) मोहब्बतें (2000) वीर ज़ारा (2004) और रब ने बना दी जोड़ी (2008) शामिल हैं।
वीर ज़ारा के बाद शाहरुख खान और यश चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर से ‘जब तक है जान’ से दोबारा अपना जादू चलाने आ रही है। इस फिल्म में एक बार फिर काश्मीर की ख़ूबसूरत वादिओं का हुस्न जलवे बिखेरेगा|
कहा जा रहा है कि ये फिल्म यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म होगी इसके बाद वो कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं करेंगे। फिल्हाल हर किसी को बेसब्री से यश चोपड़ा की इस फिल्म का इंतज़ार है जिसमें एक बार फिर से शाहरुख एक रोमांटिक हीरो के रुप में नज़र आएंगे। यश चोपरा ने अपने बड़े भाई बी आर चोपड़ा के एसिस्टेंस के रूप में फ़िल्मी करियर शुरू किया| शहरुख के साथ इस बात चीत में उन्होंने अपने शायरी के शौक को भी सांझा किया|

वाहन चोर पकडे :आर टी ओ में फर्जी कागजात भी बनवाते थे

मेरठ पोलिस ने आज चोरी के सोलह वाहनों के साथ चोरों का गिरोह पकड़ने में कामयाबी हासिल की | पोलिस चेकिंग के दौरान हाथ आये सद्दाम[सिंघावली]मुकेश[मुजफ्फर नगर]राहुल[खतौली]गौरव [मोदी नगर] ने दौराला पोलिस को पूछताछ के दौरान १४ बाईक और दो कार बरामद कराई |चोरों के अनुसार ये लोग विभिन्न राज्यों से वाहन चोरी करके लाते थे और आर टी ओ में फर्जी कागज़ बनवा कर उन्हें बीच देते थे|
इस पकड़ से एक बार फिर आर टी ओ की भूमिका संदिग्ध हो गई है

चोरी के सोलह वाहनों के साथ चोरों का गिरोह पकड़ने में कामयाबी

काश्मीरी महिला पोलिस ने भविष्य की नाईटेंगेल्स को जख्मी किया

भारत के स्वर्ग काश्मीर में सब कुछ सामान्य नहीं है | नव निर्वाचित पंचायतों के लगभग पचास सरपंचों के इस्तीफे का मामला अभी सुलझा नहीं था कि अब नर्सिंग छात्रों के असंतोष और उन पर पोलिस के लाठी चार्ज के मामले ने विश्व का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है|पाकिस्तानी मीडिया ने भी इसे प्रमुखता से चिन्हित किया है| दूसरों के जख्मों को सिलने वाली भविष्य की फ्लोरेसेंट नाईटएंगेल्स बुधवार को हुए लाठी चार्ज में खुद जख्मी कर दी गई|
गौर तलब है कि जे & के की ग्रीष्म कालीन राजधानी में नर्स छात्राओं ने प्रदर्शन किया |तीसरे साल में ली गई परीक्षाओं में अधिकाँश छात्राओं को फ़ैल कर दिया गया है|इसके विरोध में काश्मीर में शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया |इसे बर्बरतापूर्वक कुचलने के लिए पोलिस ने लाठी चार्ज कर दिया|आधा दर्ज़न के लगभग छात्राओं को हिरासत में भी ले लिया गया है|

काश्मीरी महिला पोलिस ने भविष्य की नाईटेंगेल्स को जख्मी किया

गूगल दी ग्रेट के १३वे जन्म दिन की जमोस न्यूज .कॉम परिवार की तरफ से लख लख वधाइयां

Happy Birth Day [13th]To Google The Great  From The Heart Of Jamos news.com

Happy Bith Day [13th]To Google The Great

गूगल दी ग्रेट के १३वे जन्म दिन की जमोस न्यूज .कॉम परिवार की तरफ से लख लख वधाइयां

सोणे मनमोहने पी एम् को जन्म दिन की लख लख वधाइयां

भारत के १७वे और लगातार दूसरी बार पी एम् बनने वाले [संभवत पूरा करने वाले]डाक्टर मन मोहन सिंह का आज ८०वा जन्म दिन है|जमोस न्यूज डट काम की टीम डाक्टर मन मोहन सिंह जी को ढेरो शुभ कामनाये देती है| मनमोहन सिंह साल 2004 से ही प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं।

जीवन परिचय

मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब प्रांत के गाह बेगल गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान में पड़ता है। देश विभाजन के बाद उनका परिवार [अमृतसर]भारत आ गया। जन्मतिथि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बीते वर्ष बताया था कि मेरी जन्मतिथि 26 सितम्बर इसलिए मानी जाती है कि स्कूल के रिकार्ड में यही तिथि दर्ज है।
गौर तलब है कि डाक्टर मनमोहन सिंह बतौर पी एम् अपने चार जन्मदिन विदेश यात्रा के दौरान विमान में ही मना चुके हैं। पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड रहा है, वे अपना जन्मदिन अक्सर प्लेन पर ही मनाते चले आ रहे हैं। अब इस बार देखना होगा कि प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन कहाँ मनाते हैं| प्रधानमंत्री अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं इसीलिए इनके जन्मदिन पर ज्यादा पार्टी और दिखावे का प्रदर्शन नहीं होता|

शिक्षा

डाक्टर मन मोहन सिंह को उनकी सादगी के अलावा उनकी उच्च शिक्षा के लिए भी सम्मानित स्थान प्राप्त है| बचपन से ही उनका पढ़ाई की ओर विशेष रुझान था| श्री सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में बी.ए (आनर्स) की पढ़ाई पूरी की| इसके बाद वर्ष 1954 में यहीं से एम.ए (इकोनॉमिक्स) में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया| पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त करने के लिए वह कैंब्रिज विश्वविद्यालय गए जहां उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राइट्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया| ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नेफिल्ड कॉलेज से मनमोहन सिंह ने डी. फिल की परीक्षा उत्तीर्ण की| मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में व्याख्याता के पद पर नियुक्त होने के बाद जल्द ही प्रोफेसर के पद पर पहुंच गए| मनमोहन सिंह ने दो वर्ष तक दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी अध्यापन कार्य किया| अज इन्हें दुनिया एक कुशल अर्थशास्त्री के रूप में जानती है|

राजनैतिक जीवन-

श्री सिंह को 1985 में राजीव गांधी के शासन काल में भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद पर उन्होंने निरन्तर पाँच वर्षों तक कार्य किया, जबकि 1990 में उनको प्रधानमंत्री का आर्थिक सलाहकार बनाया गया| जब पी वी नरसिंहराव प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने मनमोहन सिंह को 1991 में अपने मंत्रिमंडल में सम्मिलित करते हुए वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंप दिया। वर्ष 1991 से लेकर 1996 तक वह भारत के वित्त मंत्री रहे| अप्रैल 2004 में 72 वर्ष की आयु में वह प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए. पुनः दूसरी बार उन्हें वर्ष 2009 में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के लिए उन्ही पर भरोसा किया| 2009 के लोकसभा चुनावों में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिनको पांच वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है| बतौर प्रधानमंत्री उनका दूसरा कार्यकाल 2014 में पूरा हो रहा है|यह सम्मान सबसे शक्तिशाली पी एम् इंदिरा गांधी जी के खाते में भी नहीं है|
विपक्ष के लगातार हो रहे सरकार पर हमलों के उपरांत भी उनके राजनीतिक विरोधी तक उनकी इमानदारी की आज भी कद्र करते हैं| आज जबकि विश्व आर्थिक मंदी का शिकार है इन्होने भारत को इस वैश्विक मंदी से बचाए रखा है| एक रिफ्यूजी के तौर पर आये और आकर विश्व के सबसे बड़े लोक तंत्र के दो बार पी एम् बनने का यह पहला प्रेरणादाई उदहारण है| इनसे पूर्व आई के गुजराल भी पी एम् बने थे मगर उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो पाया था|सो एक बार फिर सेल्फ मेड डाक्टर मन मोहन सिंह को बधाई

Happy Birth Day To Doctor MAN MOHAN SINGH THE P M

नुपुर तलवार ने जेल से बाहर आज शाम जमानती सांस ली

अपनी पुत्री आरूषि और नौकर हेमराज की हत्या के आरोप का सामना कर रही दंत चिकित्सक नूपुर तलवार को आज जमानत पर डासना जेल से रिहा कर दिया गया| विशेष न्यायाधीश ए के लाल ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार नूपुर तलवार को रिहा करने का आदेश दिया। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें 17 सितंबर को जमानत दे दी थी और कहा था आज यानी 25 सितंबर तक उन्हें रिहा कर दिया जाना चाहिए। आज दो दो लाख लाख के तीन मुचलकों पर नुपुर को जमानत पर रिहा किया गया|
नुपुर ३० अप्रैल से जेल में बंद हैं। नुपुर के पति राजेश तलवार भी इसी मामले में सह आरोपी हैं और 11 जुलाई 2008 से जमानत पर हैं। चौदह वर्षीय आरूषि का शव नोएडा स्थित जलवायु विहार स्थित घर में मिला था। उसके अगले दिन हेमराज का शव बरामद किया गया था। गौरतलब है कि नोएडा के जलवायु विहार अपार्टमेंट के मकान में 16 मई 2008 की रात आरुषि और तलवार परिवार के नौकर हेमराज की हत्या हो गई थी। आरुषि की मां नूपुर और पति डॉक्टर राजेश तलवार पर बेटी और नौकर की हत्या के अलावा सबूतों के साथ छेड़खानी का आरोप है। सीबीआई की विशेष अदालत के वॉरंट जारी करने के बाद पुलिस ने नूपुर को 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। नूपुर पर अदालत के समन को अनदेखा करने का भी आरोप था।
इस हाई प्रोफाईल मामले में नया मोड़ तब आ गया जब सीबीआई ने अदालत को बताया कि गवाह यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को चार दिन पहले ट्रक ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। आज जगबीर का बयान दर्ज किया जाना था। जगबीर पुलिस की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने नोएडा के इस चर्चित हत्याकांड की शुरुआती जांच की थी। उनकी मौत से अब तक इस मामले में कुछ खास नहीं कर पाई सीबीआई की जांच प्रभावित होने की आशंका है।२००८ में हुए इस मर्डर की

नुपुर तलवार ने जेल से बाहर आज शाम जमानती सांस ली


जाँच ने कई मौड़ लिए हैं|यूं पी पोलिस के बाद सी बी आई ने इसमें हाथ डाला |