Ad

इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक , हैदराबाद और मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी यासीन भटकल भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार

इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक , हैदराबाद और मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी यासीन भटकल भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार |
सुरक्षा एजेंसियों ने इंडियन मुजाहिदीन के सह- संस्थापक यासीन भटकल को आज भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया।भटकल हैदराबाद और मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी है|
सुरक्षा एजेंसियां पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से भटकल की तलाश कर रही थीं। आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक यासीन भटकल को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह बिहार पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है।
पिछले दिनों लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की गिरफ्तारी के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों के लिए भटकल की गिरफ्तारी दूसरी बड़ी उपलब्धि है।
देश के 12 मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल भटकल की तलाश 2010 के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए धमाकों, पुणे जर्मन बेकरी ब्लास्ट के अलावा कई अन्य मामलों में थी। जर्मन बेकरी में हुए धमाके में 17 लोग मारे गए थे। दिल्ली हाईकोर्ट में वर्ष 2011 में हुए धमाके का मास्टरमाइंड भी भटकल को ही बताया जाता है। 50 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस आतंकवादी के मुंबई में एटीएस ने रेलवे स्टेशन पर कई पोस्टर लगाए गए हैं|