Ad

ओबामा केयर फार्मूले के कारण अमेरिका में रेस्टोरेंट व्यवसाय प्रभावित नही हो रहा

ओबामाकेयर के फार्मूले के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका[ USA ] के रेस्टोरेंट्स[ restaurants ] उद्योग में प्रभावित नही हो रहा है वरन व्यवसाय और अधिक वृद्धि पर है| यह दावा आज व्हाईट हाउस द्वारा किया गया है| व्हाईट हाउस के ब्लॉगर डेविड vअन्दिविएर [David Vandivier ] ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि रेस्टोरेंट्स में नौकरियों की कमी को लेकर मीडिया द्वारा छुटपुट समाचार छापे जा रहे हैं इसके लिए ओबामा केयर को दोषी ठहराया जा रहा है जबकि स्थिति इसके ठीक उलट है| वास्तव में रेस्टोरेंट्स में कार्य अवधि[Business Hours ] कम नही हुई वरन अपेक्षा से कहीं अधिक बढ रही है|इस लिए यह कहना उचित नहीं है कि ओबामा के अफोर्डेबल केयर एक्ट [ Affordable Care Act ] के कारण रेस्टोरेंट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है|
इस कथन के समर्थन में चार वर्षों के आंकड़े भी प्रस्तुत किये गए हैं |बताया गया है कि जून २००९ से ८७% एम्प्लॉयमेंट बढ़ा है| मार्च २०१० में अफोर्डेबल केयर एक्ट लाया गया था तब से ९०% एम्प्लॉयमेंट[फुल टाईम ] बढ़ा है|
गौरतलब है कि इमीग्रेशन सुधारों और अफोर्डेबल केयर एक्ट के कारण अनस्किल्ड लेबर की कमी होने के आरोप लग रहे हैं जिसके फलस्वरूप रेस्टोरेंट उद्योग प्रभावित हुआ है इन्ही आरोपों का जबाब दते हुए उपरोक्त टिपण्णी की गई है|