Ad

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एन डी एम् सी को राजनीतिक षड्यंत्र नहीं रचने के लिए चेतावनी दी है

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी[ DSGMC ] ने आज न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कमेटी[एन डी एम् सी ]को गुरुद्वारे रकाब गंज में प्रस्तावित १९८४ कत्ले आम यादगार के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र नहीं रचने के लिए चेतावनी दी है|
एन डी एम् सी के दूसरे नोटिस के जवाब में आज डी एस जी एम् सी [ DSGMC ]ने कहा है कि एन डी एम् सी के पहले नोटिस का जवाब १० जून को ही दिया चुका है|इसके अलावा इससे सम्बंधित तथ्य दिल्ली उच्च न्यायलय में भी प्रस्तुत किये जा चुके हैं|स्मारक को रोकने के लिए की जा रही तमाम शिकायतें घटिया राजनीति से प्रेरित हैं और धार्मिक कार्यों में सीधे दखलंदाजी है|
इन तमाम राजनीती से प्रेरित शिकायतों की आड़ में जो स्मारक को रोकने का षड्यंत्र रचा जा रहा है उसे तत्काल बंद कर देना चाहिए और वी आई पी भवन+गुरुद्वारा रकाब गंज में मौजूदा अवैध निर्माणों को ढाने में एनेर्जी लगाएं|कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह के अनुसार अभी तक कोई निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया गया है केवल मुख्य मंत्री के नाम का शिला पट्ट ही बदला गया है|
कमेटी प्रधान के अनुसार गुरुद्वारा रकाब गंज साहब परिसर में स्थित २५००० वर्ग फीट के पुराने ढाँचे को गिरा कर १९८४ सिख अत्लेआम यादगार बनाया जाना है|१९८४ में १५००० सिख मारे गएथे|इस निर्माण के लिए सभी कायदे कानून का पालन किया जाएगा लेकिन दिल्ली और केंद्र की सरकार इसमें अडचने पैदा करके सिखों के जख्मो पर नमक छिड़क रही है|इसीलिए एन डी एम् सी को दायरे में रह कर कार्य करने की चेतावनी दी गई है|
इस नोटिस को लेकर यह भी आरोप लगाया गया है कि एन डी एम् सी ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कत्ले आम यादगार के निर्माण को रोकने के लिए कहा है |इस बाबत नोटिस आज मिला हैजबकि इस की सूचना पहले ही लीक की जा चुकी है|