Ad

नोयडा में पहले दिन के हड़तालियों ने आज आठ सो करोड़ रुपयों का नुक्सान और अनेकों को घायल भी किया

प्रधान मंत्री की हड़ताल नहीं करने की अपील को ठुकरा कर हड़ताल की गई| हड़ताली नेताओं की शांति पूर्वक अहिंसक आन्दोलन की अपील दरकिनार करके नोएडा और अम्बाला में हिंसा हुई |इससे हड़ताल की सफलता पर स्वाभाविक प्रश्न चिन्ह लगाया जाने लगा है|: नॉएडा फेस २ में तो हिंसक घटनाओं के कारण ६०० से लेकर ८०० करोड़ तक का नुक्सान होने के बात कही जा रही है|
ट्रेड यूनियनों की दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन आज २० जनवरी को दिल्ली से सटे नोएडा में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यकायक हंगामा शुरू कर दिया और कई फैक्टरियों में तोड़फोड़ की गई| कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया आगजनी और तोड़-फोड़ में कथित रूप से शामिल 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। फेक्ट्री मालिकों द्वारा बताया जा रहा है कि उग्र प्रदर्शनकारियों ने पहले फैक्टरियों में तोड़फोड़ शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को आग लगा दी। इसके बाद आग पर काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड को भी नहीं बख्शा और तोड़फोड़ जारी रही | फेक्ट्री मालिकों का आरोप है कि हड़तालियों ने फेक्टरियों में तोड़ फोड़ के अलावा सामान की लूट भी की |
बताया जा रहा है कि पांच बसों समेत 40 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जबकि हिंसा में 12 लोग जख्मी हो गए। इनमें पांच पुलिसकर्मी भी हैं। इस हिंसा को समय पर नहें रोक पाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और पोलिस दोनों की आलोचना की जा रही है| वैसे यूपी पुलिस ने इस घटना को देखते हुए बंद के दूसरे दिन खास चौकसी बरतने की घोषणा कर दी है। आगजनी की ये घटना नोएडा सेक्टर 82 और 83 में हुई है.नोएडा फेज-टू में हड़ताल समर्थक हड़ताल के दौरान भड़क गए और उन्होंने कई वाहनों में आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने नोएडा फेज-टू के हौजरी कांप्‍लेक्‍स की करीब 400 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। फेज-टू के सीओ की गाड़ी भी प्रदर्शनकारियों ने जला दी। नोएडा के सेक्टर-63 में भी तोड़फोड़ हुई। नोएडा के सेक्‍टर 57 और लेबर चौक के आसपास के ऑफिसों में हड़ताल समर्थकों ने जमकर उत्‍पात मचाया। नोएडा पुलिस के अलावा गाजियाबाद से भी पुलिस बल को बुलाया गया। एडीजी (एनसीआर) ओपी सिंह ने एहतियातन नोएडा पहुंचकर खुद हालात का जायजा लिया। कई प्रदर्शनकारियों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उधर अम्बाला में एक व्यक्ति के मारे जाने का समाचार है|
वरिष्‍ठ माकपा नेता श्रीमति वृंदा करात ने हिंसा की घटनाओं की निंदा की। इंटक अध्‍यक्ष संजीवा रेड्डी ने कहा कि हम शांतिपूर्वक हड़ताल कर अपनी बात सरकार तक रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसी हिंसा के हम कतई पक्षधर नहीं है। यह सही नहीं है। हमें अफसोस है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस घटना की संगठन जांच-पड़ताल करेगा और संगठन के संबंधित पदाधिकारियों से इस बाबत जवाब मांगा जाएगा।