Ad

भाजपा ने गोवंश विकास प्रकोष्ठ के लिए २३ पदाधिकारियों की टीम उतारी और गोवंश रक्षार्थ राष्ट्रीय अभियान का एलान किया

जैसे जैसे लोक सभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] अपने तरकश से पुराने अजमाए हुए कारगर शस्त्रों को निकालने लग गई है |इसी कड़ी में आज गोवंश[Cow ]विकास प्रकोष्ठ के लिए २३ पदाधिकारियों की टीम उतारी गई है | इस प्रकोष्ठ के संयोजक मयांकेशवर सिंह के अनुसार बढ़ती गोहत्या+गौचर भूमि का अतिक्रमण+गोधन आधारित अर्थव्यवस्था का पतन के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान छेड़ा जाएगा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह और प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मयन्केशवर सिंह के न्रेत्त्व में एक बैठक का आयोजन किया गया|इस बैठक में गोवंश प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई| जयभगवान अग्रवाल[दिल्ली]+राजेंद्र सिंह राजपुरोहित[राजस्थान] +बनवारी लाल यादव[यूं पी]+कीमती भगत[पंजाब]वी के सूद [हरियाणा]दिलीप भाई[गुजरात]+हनुमंत राय[हैदराबाद]+परमानंद पांडे[बिहार]विक्रम बुन्देला[एम् पी]श्री मति सुमिता राय [मुम्बई] आदि कोप्रकोष्ठ में शामिल किया गया है|