Ad

भाजपा ने रेल काण्ड और इशरत जहाँ एन्काउन्टर में दो ब्यान जारी करके सी बी आई को कांग्रेस का खिलौना बताया

गुजरात में इशरत जहाँ के एन्काउन्टर को लेकर सी बी आई द्वारा दायर की गई चार्ज शीट से बौखलाई भाजपा ने बुधवार को रेल कांड में पूर्व रेल मंत्री को क्लीन चिट दिए जाने पर भी एतराज किया |भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अलग अलग ब्यान जारी करके एक तरफ तो सी बी आई की गुजरात एन्काउन्टर पर दाखिल चार्ज शीट को राजनीती से प्रेरित बताया और इसके साथ ही सी बी आई द्वारा पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को क्लीन चिट दिए जाने पर पी एम् की भूमिका पर भी सवाल उठाया|

सांसद एम् वेंकैय्या नायडू [ M. Venkaiah Naidu, ]

ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इशरत जहाँ को लेकर गन्दी राजनीती कर रही है और देश कि सुराक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है| उन्होंने कोल गेट + सपा के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और बसपा की नेत्री माया वती को लेकर सी बी आई के बार बार बदलते स्टैंड को लेकर सी बी आई की विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान लगाया|
सांसद नायडू ने कहा कि एलेक्शन माहौल गरमा रहा है ऐसे में भाजपा को बदनाम करने और मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण के लिए ही सी बी आई का प्रयोग किया जा रहा है|
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.बिजय सोनकर शास्त्री[DrVijaySonkarShastri ]ने एक अलग प्रेस कांफ्रेंस करके रेल कांड में सी बी आई को निशाना बनाया|डॉ शास्त्री ने कहा कि सी बी आई पी एम् के हाथों खिलौना बन कर रह गई है| पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को सी बी आई ने जिस प्रकार हड़बड़ी में क्लीन चिट दी है उससे लगता है कि कोल् गेट की तरह ही पी एम् को बचाने के लिए पवन बंसल को कील चिट दी गई है| उन्होंने आरोप लगाया कि रेल कांड में भी पी एम् की भूमिका पर पर्दा डालने के लिए पवन बंसल को क्लीन चिट दी गई है|

***