Ad

भूत पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी[बड़े] चरण सिंह की २६ वी पुण्य तिथि पर कृतघ्न राष्ट्र ने श्रधा सुमन अर्पित किये

भारत के भूत पूर्व प्रधान मंत्री किसान मसीहा चौधरी[बड़े] चरण सिंह की २६ वी पुण्य तिथि पर आज कृतघ्न राष्ट्र ने श्रधा सुमन अर्पित किये | दिल्ली स्थित किसान घाट पर श्रधांजली सभा का आयोजन किया गया |केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री चौधरी[छोटे]अजित सिंह ने दिवंगत राष्ट्रीय नेता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की|
इसके पश्चात दिवंगत नेता की राजनीतिक विरासत के भावी वारिस युवा सांसद जयंत चौधरी ने अपने दादा को भावभीनी श्रधांजली अर्पित की |इस अवसर पर रास्ट्रीय लोक दल के सांसद+विधायक+पूर्व विधायक+पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित करके अपने मसीहा के आदर्शों के प्रति अपने समर्पण भाव को प्रदर्शित किया|
राष्ट्रपति डा. प्रणव मुखर्जी के तरफ से मेजर शैलेश मिश्रा ने पुष्प चड़ाए|
समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति भक्ति संगीत और हवन का आयोजन किया गया| चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारों के साथ सैंकड़ों अनुयाईयों ने हवन की पवित्र अग्नि में आहुति समर्पित की|
१३ ऐ फिरोज शाह रोड स्थित दिल्ली प्रदेश रालोद के पार्टी कार्यालय में श्रधांजली समारोह का आयोजन किया गया|प्रदेश अध्यक्ष के एस मान + मन मोहन सिंह+प्रहलाद सिंह शौकीन +दिलशादमालिक +सुभाष तोमर अदि ने भाग लिया|
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनयु [ Lucknow ] में विधान सभा भवन के सामने चौधरी चरण सिंह की मूर्ती का माल्यार्पण किया गया| रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान+पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह+ विधान मंडल दल के नेता दलबीर सिंह+ सच्चिदानंद गुप्ता आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रधांजली अर्पित की|इसके पश्चात रालोद क प्रदेश कार्यालय में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमे वक्ताओं ने दिवंगत नेता की जीवनी और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया|
मेरठ कमिश्नरी पार्क स्थित दिवंगत नेता की विशाल के मूर्ती के नीचे हवन किया गया