Ad

भोपाल में कस्तूरबा अस्पताल का हिस्सा गिरा:२० लोग दबे :१५ को सकुशल निकाला: ३ गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के भोपाल में कस्तूरबा गांधी अस्पताल का निर्माणाधीन एक हिस्सा गिर जाने से २० लोगो के दब जाने के समाचार है| बचाव कार्य जारी है और १५ लोगों को जीवित निकाल लिए जाने के दावे भी किये जा रहे हैं|चार लोग गंभीर जख्मी बताये जा रहे हैं|
राहत और बचाव का काम जारी है। छत गिरने की खबर सुनते ही मौके पर राहत कार्य के लिए दमकलकर्मी + प्रशासन के आला अधिकारी और मेयर आदि भी मौके पर पहुंच गए हैं। अस्पताल के पिछले हिस्से में महिला वॉर्ड है।इस अस्पताल में भेल के कर्मियों का इलाज किया जाता है|
यह अस्पताल केंद्र सरकार के एक उपक्रम भारत हैवी इलैक्ट्रीकल्स लिमिटेड [BHEL] चलाता है। इससे पहले भी अस्पताल के जर्जर हालत को सवाल खड़े किये जा चुके हैं| ये अस्पताल 1966 में बना था। फिलहाल इसमें मरम्मत का काम चल रहा था।
लोगों की मानें तो लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है।