Ad

संसद कोयले की फाईलों में दबी रही और रूपया और बाज़ार फिर धडाम हो गए

संसद कोयले की फाईलों में दबी रही और रूपया और बाज़ार फिर धडाम हो गए |
भारतीय संसद आज भी कोयला जैसे घोटालों की फाइलों में उलझी रही और भारतीय अर्थ व्यवस्था आज भी खून के आंसूं बहाती दिखी | एक अमेरिकी डॉलर को खरीदने के लिए जहाँ ६८ रुपये तक का भुगतान करना पडा वहीं शेयर बाज़ार भी धडाम हो गया| सेंसेक्स ने ६५१ पॉइंट्स खोये |इस गिरावट के पीछे सीरिया में आये संकट को भी दोषी बताया जा रहा है|अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने सीरिया पर अटैक करने के लिए अपनी कांग्रेस से इजाजत लेने की बात कही है लेकिन नवीनतम घटना क्रम के अनुसार सेन्ट्रल मेडिटरेनीयन सी [ central Mediterranean Sea. ] में दो मिसाईल लौन्चेस [two missile launches ]मिलने की बात की जाने लगी है| इससे बाज़ार में ज्यादा हड़बड़ी रही|