Ad

सिद्धू के विवादों की नवजोत:आचार संहिता का उल्लंघन

[जालंधर, पंजाब] सिद्धू के जीवन में विवादों की नवजोत आये दिन प्रज्वलित होती रहती है शायद इसीलिए विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे |अब उन्होंने कॉलेज को ग्रांट देकर अपने विरुद्ध कार्यवाही को आमंत्रित कर लिया है|
नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री हैं उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जालंधर के एक निजी कॉलेज की कंप्यूटर लेब के लिए १० लाख रु की ग्रांट देने की घोषणा की है जबकि शाहकोट उपचुनाव के चलते जिले में आचार संहिता लगी हुई है जिसके चलते ग्रांट की घोषणा संहिता का उल्लंघन माना जा सकता है |
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार सिद्धू ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
शाहकोट उपचुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। सरकार द्वारा की गई कोई भी घोषणा आचार संहिता का उल्लंधन है|