उपराष्ट्रपति मो.हामिद अंसारी ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी
उपराष्ट्रपति श्री मोहम्मद हामिद अंसारी ने देशवासियों को हर्षोल्लास के त्यौहार दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि प्रकाश एवं दीपों का यह त्यौहार पूरे देश में उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रकाश एवं दीपों का यह त्यौहार पूरे देश में उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें जीवन में उच्च आदर्शों का पालन करने का मौका देता है।
उप राष्ट्रपति सचिवालय के सौजन्य से