Ad

प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने परमाणु शस्त्र मुक्त विश्व का प्रस्ताव विश्व के सामने रखा

[नई दिल्ली] भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने आज परमाणु शस्त्र मुक्त विश्व का प्रस्ताव विश्व के सामने रखा |
परमाणु शस्त्र मुक्त विश्व की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दुनिया को और सुरक्षित बनाने के लिए एटमी हथियारों का ‘‘पहले इस्तेमाल नहीं करने’’ की वैश्विक संधि करने का आज प्रस्ताव किया।प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने परमाणु हथियारों का ‘‘पहले इस्तेमाल नहीं करने’’ पर एक वैश्विक करार करने का आज प्रस्ताव किया जिससे कि एटमी शस्त्रागारों को अनतत: समाप्त किया जा सके।डॉ. मनमोहन सिंह आज [2 अप्रैल, 2014 ]को नई दिल्ली में “परमाणु हथियार मुक्त विश्व अवधारणा से वास्तविकता तक”, पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे | उन्होंने बताया की भारत पहले से ही नो फर्स्ट यूज को फॉलो कर रहा है लेकिन इस अवधारणा को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने के लिए अन्य देशों का सहयोग जरूरी है
फ़ोटो कैप्शन
प्राइम मिनिस्टर , डॉ . मनमोहन सिंह नुक्लेअर वेपन फ्री वर्ल्ड पर आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में