[मेरठ]थाना सदर बाज़ार छेत्र स्थित केले वाली[१६८] कोठी में आइस क्रीम फैक्ट्री के मजदूर का कत्ल कर दिया गया है |मृतक का नाम २७ वर्षीय कालू पुत्र नन्हें बताया गया है |फैक्ट्री को सील करके मालिक विजय भाटिया को तहरीर के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है और घटना स्थल पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं|
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनकर समाज के कालू पुत्र नन्हें विजय भाटिया की इस आइस फैक्ट्री मेंपिछले कई सालों से काम करता था| और अधिकाँश रात को फैक्ट्री पर ही रुक जाया करता था|आज सुबह कुछ लोगों ने फैक्ट्री के बंद गेट से खून बहता देखा तो अंदर झाँकने पर चौंकाने वाला दृश्य दिखाई दिया कालू खून में लथपथ पीठ के बल लेटा था |सोचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहाँ एकत्रत हो गए |जब जाँच की गई तो कालू मृत पाया गया |पोलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया|