Ad

सपा ने अपने विरोधी बसपा पर अटैक करते हुएभाजपा से बसपा की मिली भगत बताई

[लखनयू,यूपी]समाजवादी पार्टी ने आज अपने विरोध बसपा पर अटैक करते हुए भाजपा से बसपा की मिली भगत बताई
सपा प्रवक्ता और वरिष्ठ समाजवादी नेता चो,राजिंदर सिंह के अनुसार आगरा में एक केन्द्रीय राज्यमंत्री ने भड़काऊ भाषण दिया तो राज्य सरकार ने तुरंत उसका संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की। भाजपा वहां आग भड़काना चाहती थी वह किन्तु प्रशासनिक सख्ती के चलते साजिश सफल नहीं हो सकी। उन्हों आरोप लगाया के बसपा प्रमुख उस आग में घी डालने का काम कर रही है।
प्रवक्ता के अनुसार , बसपा और भाजपा के बीच पुराना भाई-बहन का रिश्ता है। दोनों हर संकट में एक दूसरे का साथ देते आए हैं। अल्पमत में बसपा प्रमुख के होने पर भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में पूरा समर्थन सहयोग देती रही है। जब भाजपा के श्री नरेन्द्र मोदी की नाव गुजरात में डगमगाई तो “बहन जी“ वहां उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुॅच गई थी। अपने इस रिश्ते पर आंच न आए इसलिए वे समाजवादी पार्टी पर झूठे इल्जाम लगाती है।
बसपा अध्यक्ष हमेशा समाजवादी सरकार पर कानून व्यवस्था में असफल होने का आरोप लगाती रहती है।
वास्तविकता यह है कि उत्तर प्रदेश में चार सालों में सांपद्रायिक साजिशें बुरी तरह विफल हुई है। अपराधों पर नियंत्रण लगा है। पुलिस बल को हाईटेक बनाया गया है ताकि अपराधियों की तुरंत धरपकड़ हो।
शांति व्यवस्था की मजबूती के चलते ही देशी-विदेशी उद्योगपति तथा बड़ी कम्पनियां प्रदेश में निवेश करने के लिए आगे आ रही है।