Ad

अनिलविज खलील मियाँ बन विरोधियों को फ़ाख़्ताएं बनाते थे आज किसानों के लिए इंद्र से रहम मांग रहे हैं

[चंडीगढ़]अनिलविज खलील मियाँ बन विरोधियों को फ़ाख़्ताएं बनाते थे आज किसानों के लिए इंद्र से रहम मांग रहे हैं|
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जो कभी खलील मियाँ बन कर अपने विरोधियों को फ़ाख़्ताएं बना कर उड़ा दिया करते थे आज मजलूम किसानों के लिए अज्ञात इंद्र देव से रहम की दुहाई करते दिखाई दे रहे हैं |
देश के अन्य भागों भागों की भांति हरियाणा में भी बाढ़ और ओलावृष्टि से फसल की बर्बादी से किसान खून के आंसूं बहाने पर विवश है|राजनीतिक आये दिन किसान के जख्मों पर मलहम के नाम पर नमक ज्यादा छिड़क रहे हैं |कोई कोई तो तीस हजार प्रति एकड़ की दर से मुआवजे की मांग कर रहा है |
|किसानों की मदद के नाम पर राजनीती ज्यादा हो रही है प्रदेशों की सरकारें केंद्र के पाले में बॉल डालती जा रही हैं |सम्भवत इसीलिए धैर्य किसानो का साथ छोड़ता जा रहा है और किसान आत्म हत्या करने को विवश हो रहे हैं |ऐसे में जो शक्तिशाली मंत्री अनिल विज
फिल्म अभिनेता सलमान खान की सहेली में डायलाग बोलते थे के “एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी उसके बाद मैं अपनी भी नहीं सुनता “वोही अनिल विज आज ट्वीट कर रहे हैं के “आज हे इंद्र देवता किसानों पर रहम कर”