Ad

हयात होटल्स कॉरपोरेशन भारत मे ११ नए होटल खोलेगी

(नई दिल्ली)हयात होटल्स कॉरपोरेशन भारत मे ११ नए होटल खोलेगी
वैश्विक होटल कंपनी हयात होटल्स कॉरपोरेशन की 2020 के अंत तक भारत में 11 नए होटल खोलने की योजना है।
शिकागो मुख्यालय वाली कंपनी के फिलहाल भारत में 20 स्थानों पर 32 होटल हैं। हयात के पोर्टफोलियो के भारत में आठ ब्रांड हैं….हयात, हयात सेंट्रिक, हयात रीजेंसी, हयात प्लेस, ग्रैंड हयात, पार्क हयात, अलीला और अंदाज।
हयात के भारतीय परिचालन के उपाध्यक्ष संजय शर्मा के अनुसार ‘‘हमारी 2020 के अंत तक भारत में 11 नए होटल खोलने की योजना है। भारत हमारी वृद्धि की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण बाजार है। ”
हयात भारत में उतरने वाला पहले अंतरराष्ट्रीय होटल प्रबंधन ब्रांड में है। हयात का भारत में पहला होटल दिल्ली में1982 में खुला था।